कान्हा रे कान्हा आजा अब आजा कृष्ण भजन
कान्हा रे कान्हा आजा अब आजा कृष्ण भजन
कान्हा रे कान्हा,आजा अब आजा,
कान्हा रे कान्हा,
आजा अब आजा,
मेरा दिल यह पुकारे आजा,
अखियों की प्यास बुझा जा,
मेरी लाज बचाने आजा,
मुझे गले लगाने आजा,
कान्हा रे कान्हा,
आजा अब आजा।
रोता है दिल,
पथराई अखियाँ,
बाट निहारे,
बाट निहारे,
मेरा यह जीवन,
सुन मेरे मोहन,
तेरे सहारे,
तेरे सहारे,
मेरी बिगड़ी बनाने आजा,
मेरे दुखड़े मिटाने आजा,
कभी मिलने मिलाने आजा,
आजा रे दीवाने आजा,
कान्हा रे कान्हा आजा।
सँभला हूँ मैं गिर,
गिर के कन्हैया,
फिर ना गिराना,
फिर ना गिराना,
मेरी गई तो,
जाएगी तेरी
हसेगा ज़माना,
हसेगा ज़माना,
गिरते को उठाने आजा,
हारे को जिताने आजा,
कभी मिलने मिलाने आजा,
आजा रे दीवाने आजा,
कान्हा रे कान्हा आजा।
हँसते हैं लोग मुझे,
कहती है दुनिया,
पागल दीवाना,
पागल दीवाना,
सँजु जहां में,
प्रेम का मतलब,
किसी ने ना जाना,
किसी ने ना जाना,
मतलब समझाने आजा,
ज़रा प्रेम निभाने आजा,
कभी मिलने मिलाने आजा,
आजा रे दीवाने आजा,
कान्हा रे कान्हा आजा।
कान्हा रे कान्हा आजा अब आजा | Kanha Re Kanha | Radha Krishna Bhajan | Krishna Bhajan |
कान्हा को पुकारते ही दिल बेचैन हो उठता है, आजा रे बस थाम ले हर गिरते कदम को। रोते मन की अखियाँ पथराईं पड़ी हैं, जीवन तेरे सहारे ही तो सँभलता है। बिगड़ी हालत संवार दो, दुखड़े मिटा दो, लाज बचाने गले लगा लो। साधकों को इश्वर का आशीर्वाद ऐसी पुकार से मिलता है, जैसे कोई दीवाना अपना बुलावा सुन ले। हँसते लोग पागल कहें तो क्या, प्रेम का मतलब समझा दो निभा दो थोड़ा।
गिरे को उठाओ, हारे को जिताओ, दुनिया हँसे तो मन न डगमगाओ। अखियों की प्यास बुझाओ, दीवाने आजा रे। सँभल गई तो तेरी भी लाज रहेगी, बस एक बार मिलन हो जाए। जैसे कोई अपना लौट आए खोई राहों से, वैसे सुकून घुल जाए हर ओर। आप सभी पर इश्वर की कृपा बनी रहे। जय श्री कान्हा जी! जय श्री कृष्ण जी!
यह भजन भी देखिये
जब से लागी लगन श्याम नाम की भजन
बन गए श्याम तेरे बावरे सांवरे भजन
गोकुल में शोर मचाया श्याम मटकी भजन