सुन राधिका दुलारी तेरे द्वार का भिखारी

सुन राधिका दुलारी तेरे द्वार का भिखारी

सुन राधिका दुलारी,
तेरे द्वार का भिखारी,
तेरे श्याम का पुजारी,
एक पीड़ा है हमारी,
हमें श्याम ना मिला,
हमें श्याम ना मिला,
हमें श्याम ना मिला,
हमें श्याम ना मिला।।

हम सोचते थे कान्हा कहीं,
कुंजन में होगा,
अभी तो मिलन का हमने,
सुख नहीं भोगा,
सुनके प्रेम की परिभाषा,
मन में बंधी थी जो आशा,
आशा हुई रे निराशा,
झूठी दे गया दिलासा,
हमें श्याम ना मिला,
हमें श्याम ना मिला।।

देता है कन्हाई जिसे,
प्रेम की दशा,
सब विधि उसकी लेता,
भी है परीक्षा,
कभी निकट बुलाये,
कभी दूरियां बढ़ाये,
कभी हंसाये रुलाये,
छलिया हाथ नहीं आये,
हमें श्याम ना मिला,
हमें श्याम ना मिला।।

ओ अपना यहाँ जिसे,
कहे सब कोई,
उसके लिए मैं ही,
दिन रात रोई,
नेह दुनिया से तोड़ा,
नाता सांवरे से जोड़ा,
उसने ऐसा मुख मोड़ा,
मुझे कही का ना छोड़ा,
हमें श्याम ना मिला,
हमें श्याम ना मिला।।

सुन राधिका दुलारी,
तेरे द्वार का भिखारी,
तेरे श्याम का पुजारी,
एक पीड़ा है हमारी,
हमें श्याम ना मिला,
हमें श्याम ना मिला,
हमें श्याम ना मिला,
हमें श्याम ना मिला।।


Radhika Dulari (Official Video) | Indresh Upadhyay | B Praak | Mir Desai | Feat. Adrija Roy

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post