मेरी राधा से कर दे सगाई राधाकृष्ण भजन
मेरी राधा से कर दे सगाई राधाकृष्ण भजन
प्यारी ओ प्यारी मैया,ओ प्यारी प्यारी मैया,
कहते है कृष्ण कन्हाई,
राधा से कर दे सगाई,
मेरी राधा से कर दे सगाई।
ना रे ना बोली मैया,
ना रे ना बोली मैया,
छोटो है छोटो तू कन्हाई,
कैसे मैं कर दूं सगाई
तेरी कैसे मैं कर दूँ सगाई।
सुंदर है सुंदर सबसे लगती है प्यारी,
देखा था कल ही लाते यमुना से झारी,
दिल कि भी सुंदर है यू बोले कन्हैया,
लगता पुराना कोई बन्धन है मैया,
बरसाने जा के कर दे,
बरसाने जा के कर दे,
रसमो की गोद भराई,
राधा से कर दे सगाई,
मेरी राधा से कर दे सगाई।
जादूगरी राधा का जादू है कृष्णा,
मीठी मीठी बातों में मेरे लाल ना फसना,
लाऊंगी ऐसी बहु लाखों में होगी,
तेरी सगाई ऐसी वैसी ना होगी,
राधा से कट्टी कर ले,
राधा से कट्टी कर ले,
तेरी है इस में भलाई,
कैसे मैं कर दूँ सगाई
तेरी कैसे मैं कर दूँ सगाई।
ना रे ना बोली मैया,
ना रे ना बोली मैया,
छोटो है छोटो तू कन्हाई,
कैसे मैं कर दूँ सगाई
तेरी कैसे मैं कर दूँ सगाई।
बहलाओ ना री मैया छोटो समझ कर,
जो भी मै बोला सारा सोच समझ कर ,
अब मै छोटा नहीं बड़ा हो गया हूँ,
बंसी बजाता उस के घर भी गया हूँ,
वो तो है भोली राधा,
वो तो है भोली राधा,
सहन ना सकेगी जुदाई,
राधा से कर दे सगाई,
मेरी राधा से कर दे सगाई।
लल्ला की प्यारी प्यारी बातों को सुनकर,
बोली मैया भी बोली राधा है सुंदर,
तेरी सगाई राधा रानी से होगी,
होगी बहु राधे रानी ही होगी,
लहरी खुशी से फूला,
लहरी ख़ुशी से फूला,
बाँटे रे बाँटे बधाई,
राधा और कान्हा की सगाई,
हो गई राधा और कान्हा की सगाई।।
प्यारी ओ प्यारी मैया,
ओ प्यारी प्यारी मैया,
कहते है कृष्ण कन्हाई,
राधा से कर दे सगाई,
मेरी राधा से कर दे सगाई।
छोटो छोटो सो कृष्ण कन्हैय्या | प्यारो प्यारो सो बंसी बजैय्या | Chhoto Chhoto So Krishna Kanhiyya
Album: Radhe Radhe Jai Shri Radhe
Singer : Chetna
Music :Kishore
Label : Brijwani Cassettes
Produced By: Sajal
श्री कृष्ण जी का बचपन का प्रेम राधा रानी के लिए इतना गहरा था कि माता के सामने सगाई की जिद पकड़ ली। यमुना से झारी लाकर, बंसी बजाकर, वो साबित करते कि उनका बंधन पुराना है, बस नाम की रस्म बाकी है। माया जी पहले तो छोटे लल्ला को समझाती हैं, लेकिन उनकी मीठी बातों पर दिल पिघल जाता है। भोली राधा का जिक्र आते ही जुदाई की पीड़ा महसूस होती है, और प्रेम की जीत हो जाती है। इश्वर का आशीर्वाद ही ऐसे बंधनों को मजबूत बनाता है।
प्रेम की ये लीला बताती है कि सच्चा लगाव उम्र या बाधाओं से परे होता है। कान्हा की जिद, माया का निहोरना, और अंत में खुशी का फूलना—ये सब दिल को छू लेता है। बरसाना की गोद भरने की चाहत हमें सिखाती है कि भक्ति में ममता और आनंद दोनों समाए रहते हैं। आप सब पर इश्वर की कृपा बनी रहे। जय श्री कृष्ण जी की।
यह भजन भी देखिये
मैं तो श्याम सुन्दर वर पाया ए माय भजन
हम तो चाहे दर्शन तेरा श्याम धणी सरकार
मेनू अपना बना से सांवरे कृष्णा भजन