मां दुर्गा अमृतधारा लिरिक्स

मां दुर्गा अमृतधारा लिरिक्स

Latest Bhajan Lyrics

 जय मां दुर्गे आध भवानी,
जय अंबे गौरी महारानी,
युगों युगों तक जलती रहेगी,
दुर्गा मां की ज्योत निराली।

दुर्गा सारे जग की माता,
दुर्गा में संसार समाता,
दुर्गा मां ममता का साया,
दसों दिशा दुर्गा की माया।

दुर्गा दूर करे दुख सारे,
दुर्गा सबके कष्ट निवारे,
दुर्गा मंशा पूरण करती,
दुर्गा सबकी झोली भरती।

दुर्गा मात जगत कल्याणी,
दुर्गा वैष्णु मां ब्रह्माणी,
दुर्गा लक्ष्मी दुर्गा काली,
दुर्गा मां संतन प्रतिपाली।

दुर्गा चंडी दुर्गा ज्वाला,
दुर्गा मां का रूप निराला,
दुर्गा जब गुस्से में आए,
दुष्ट जनों को मार मिटाए।

दुर्गा अष्टभुजी महारानी,
दुर्गा मां की छवी नूरानी,
दुर्गा दर्शन जो नित करता,
जीवन उसका रहे संवरता।

दुर्गा मां का रूप सुहाना,
दुर्गा मां का जगत दीवाना,
दुर्गा नाम रटा जिस जिसने,
जग में सब कुछ पाया उसने।

दुर्गा नाम बड़ा सुखदाई,
दुर्गा नाम की करो कमाई,
दुर्गा से संसार है सारा,
दुर्गा देगी तुम्हे सहारा।

दुर्गा मैया है सुख करनी,
दुर्गा मैया है दुख हरनी,
दुर्गा का गुणगान करे जा,
खुशियों के भंडार भरे जा।

दुर्गा की जहां जलती ज्योति,
वहां बरसते हीरे मोती,
दुर्गा मां की कर लो सेवा,
सेवा से मिलता है मेवा।

दुर्गा मां का नाम ही,
है जीवन का सार,
दुर्गा दुर्गा जो जपे,
उतरे भव से पार।

दुर्गा आशा पूरण करती,
दुर्गा मां भंडारे भरती,
जिस घर दुर्गा पूजा होई,
उस घर कमी रहे ना कोई।

दुर्गा मन का मैल धुलाए,
दुर्गा तन का रोग मिटाए,
दुर्गा नाम है निर्मल धारा,
चखले सो उतरी पारा।

दुर्गा माता कष्ट निवारे,
दुर्गा माता भाग सवारे,
दुर्गा मां का कर लो सिमरन,
सफल बना लो अपना जीवन।

दुर्गा मंगल करनी माता,
दुर्गा विघ्नहरनी माता,
दुर्गा ही शुभ काज कराए,
दुर्गा सबके पाप मिटाए।

दुर्गा नाम बड़ा फलदाई,
दुर्गा नाम से मिले भलाई,
दुर्गा नाम बसा जिस मन में,
रोग रहे ना उसके तन में।

दुर्गा विषय विकार मिटाती,
दुर्गा मां संसार चलाती,
दुर्गा मां से जीवन चलता,
ऐसी है मेरी मां की ममता।

दुर्गा मां करुणा बरसाती,
दुर्गा माता दया लुटाती,
दुर्गा नाम सुखों का सागर,
सदा सदा है ज्योत उजागर।

दुर्गा है अमृत का प्याला,
जो पीले सो होए निहाला,
जो दुर्गा का नाम ध्याये,
रोम रोम उसका खिल जाए।

दुर्गा नाम में ममता छलके,
दुर्गा छाव में सब पलते,
दुर्गा का यश जिसने गाया,
निर्मल होती उसकी काया।

दुर्गा मां का कर लो वंदन,
अपनी काया कर लो कंचन,
दुर्गा नाम बड़ा है पावन,
मिटे दोष जो करे उच्चारण।

दुर्गा मां का जाप करो,
बनेंगे बिगड़े काम,
सारी दुनिया में यही,
एक है सुंदर नाम।

दुर्गा नाम रटे जा मन में,
उज्जवल ज्योत जगा जीवन में,
दुर्गा नाम जपे जो निरंतर,
उसका मनवा रहे पवित्र।

दुर्गा मां घर घर सुख लाती,
दुर्गा मां कृपा बरसाती,
दुर्गा दूर करे कंगाली,
दुर्गा लाती है खुशहाली।

दुर्गा नाम निरोगी काया,
दुर्गा नाम ही धन और माया,
दुर्गा नाम है सदा सहाई,
दुर्गा नाम से मिले समाई।

दुर्गा माता मेहरों वाली,
सबकी करती है रखवाली,
दुर्गा दुर्ग विनाशिनी माता,
कुल संसार है शीश झुकाता।

दुर्गा सारे जग की रक्षक,
दुर्गा चरण में झुका ले मस्तक,
दुर्गा तेरे कष्ट हरेगी दुर्गा,
बेड़ा पार करेगी दुर्गा।

मैया के गुण गाओ,
दुर्गा भक्ति में रम जाओ,
दुर्गा मां है सच्ची शक्ति,
कर लो दुर्गा मां की भक्ति।

दुर्गा मां का नाम उचारो,
दुर्गा मां की छवी निहारो,
दुर्गा दया करेगी तुझ पर,
गर विश्वास है तुझको उस पर।

दुर्गा पे विश्वास करे जा,
दुर्गा पे विश्वास करे जा,
दुर्गा तेरी नाव बनेगी,
दुर्गा तुझको पार करेगी।

दुर्गा मां का नाम सिमर ले,
दुर्गा मां के चरण पकड़ ले,
दुर्गा मां की शरण में आजा,
खुलेगा किस्मत का दरवाजा।

दुर्गा के गुण गाए जा तू,
जीवन सफल बनाए जा तू,
दुर्गा जब खुश हो जाएगी,
तेरे दर्द मिटा जाएगी।

भटके जा तू दर बदर,
कोई ना आए काम,
जन्म सफल हो जाएगा,
ले दुर्गा का नाम।
 

 


दुर्गा अमृतधारा : Durga Amritdhara : Ravi Raj  Mata Amritdhara : Mata Bhajan 2021

Next Post Previous Post