गाड़ी वाले मने बिठाले एक बार गाड़ी थाम भजन

गाड़ी वाले मने बिठाले एक बार गाड़ी थाम भजन

 
गाड़ी वाले मने बिठाले एक बार गाड़ी थाम भजन

गाड़ी वाले मने बिठाले,
एक बार गाड़ी थाम।
भगत मैं हार लिया,
ओ गाड़ी वाले मने बिठाले,
एक बार गाड़ी थाम।।

नरसीजी यूँ कहने लागे,
भाई गाड़ी मेरी पुरानी।
वो बोल्या — मैं ठीक करूँ,
ना मेरे ते कुछ छानी।।
ना मेरे ते कुछ छानी,
खाती मेरी जात भगत,
कृष्णा मेरो नाम।
भगत मैं हार लिया…
ओ गाड़ी वाले मने बिठाले,
एक बार गाड़ी थाम।।

गाड़ी लगे सुधार हरी और,
लेई हाथ में आरी।
नरसीजी की टूटी गाड़ी,
हरी ने तुरत सुधारी।।
हरी ने तुरत सुधारी,
वो बोल्या — मैं भजन सुना दूँगा,
ना मेरे पैसे दाम।
भगत मैं हार लिया…
ओ गाड़ी वाले मने बिठाले,
एक बार गाड़ी थाम।।

सोला साधु बैठा लिए,
वे हरी की फेरे माला।
गाड़ी पवन समान चली,
हरी खुद बन गया गड़वाला।।
हरी खुद बन गया गड़वाला,
कही रखवाला कही गड़वाला,
ओ आप बने भगवान।
भगत मैं हार लिया…
ओ गाड़ी वाले मने बिठाले,
एक बार गाड़ी थाम।।

श्रीकृष्ण ने हाथ लगाया,
जब बैलों में बल सा आया।
थोड़ी देर में नरसी भक्त को,
सिरसा गढ़ में था पहुँचाया।।
सिरसा गढ़ में था पहुँचाया,
बोल्या — मैं जाता हूँ भगत,
अब मने जरूरी काम।
भगत मैं हार लिया…
ओ गाड़ी वाले मने बिठाले,
एक बार गाड़ी थाम।।

कही पे छलिया कही गड़वाला,
कही पे मुरली वाला।
जैसे नरसी भक्त बने वो,
आ गया नन्द का लाला।।
कृष्णा खाती चाल पड्या,
कर भक्तों को परणाम।
भगत मैं हार लिया…
ओ गाड़ी वाले मने बिठाले,
एक बार गाड़ी थाम।।

गाड़ी वाले मने बिठाले,
एक बार गाड़ी थाम।
भगत मैं हार लिया।।



गाडी आले मैंने बिठाले भगत मैं हार लिया 7(With Dialogue)GADI WALE MANAE BITHA LE | RAMNIWAS SUNARIYA

ऐसे ही अन्य हरियाणवी सोंग्स के Hariyanavi Folk Songs लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Song :- गाडी आले मैंने बिठाले भगत मैं हार लिया (With Dialogue) GADI WALE MANAE BITHA LE | RAMNIWAS SUNARIYA
Singer :- Narender Kaushik || भजन सम्राट नरेन्द्र कौशिक 
Vol :- 2 Narsi ka bhaat | gadi aale mane bithale
Album :- भक्ति भजन | Narsi Ka Bhat natak Vol- 2 - 1
Editing By :- Himanshu , Gourav 
Recorded By :- Gori Studio 
Produced By :- Ramesh Lal
 
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्सआध्यात्मिक भजनगुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post