करके कोई बहाना हे अंबे अपनी शरण लगाना

करके कोई बहाना हे अंबे अपनी शरण लगाना

 
करके कोई बहाना हे अंबे अपनी शरण लगाना

करके कोई बहाना,
हे अंबे भक्तजन को,
अपनी शरण लगाना,
अपनी शरण लगाना।।

दर्शन की प्यासी अखियां,
कब से तरस रही हैं,
कर दो दया भवानी,
अखियां बरस रही हैं,
बस एक तेरा दर है,
संसार में ठिकाना,
अपनी शरण लगाना,
करके कोई बहाना।।

कब से भटक रही हूँ,
इस मतलबी जहां में,
दिखता नहीं है कुछ भी,
जाऊं तो अब कहां मैं,
मेरा हाथ थाम कर माँ,
मुझे रास्ता दिखाना,
अपनी शरण लगाना,
करके कोई बहाना।।

तेरी महिमा है निराली,
जगदम्बे शेरोंवाली,
जो भी दर पे तेरे आया,
लौटा कभी ना खाली,
उसे अपना ध्यान देकर,
हर कष्ट को मिटाना,
अपनी शरण लगाना,
करके कोई बहाना।।

करके कोई बहाना,
हे अंबे भक्तजन को,
अपनी शरण लगाना,
अपनी शरण लगाना।।



हे अंबे अपनी शरण लगाना - Devi Bhajan | Ankita Mishra | Swar Ashram | Latest Navratri Special Bhajan

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Devi Bhajan :- He Ambe Apni Sharan Lagana
Singer :- Ankita Mishra
Lyrics :- Pushkar Kumar
Composition :- 
Music Rearrange :- Pushkar Kumar
Harmonium :- Pushkar Kumar
Tabla :- Rajesh Kumar
 
माता के विभिन्न रूपों—भवानी, अम्बे, और ज्योत्सना—का स्मरण भक्त को यह सिखाता है कि प्रभु की शक्ति अनेक रूपों में प्रकट होती है, जो हर परिस्थिति में भक्त की रक्षा करती है। यह भाव भक्त के मन में यह विश्वास जगाता है कि माता की कृपा से वह जीवन के हर संकट से उबर सकता है। माता का आह्वान करना केवल एक पूजा-अर्चना नहीं, बल्कि एक आंतरिक जागृति है, जो भक्त को सांसारिक मोह-माया से ऊपर उठाकर आत्मिक शांति की ओर ले जाती है। यह भक्ति भक्त को प्रेरित करती है कि वह अपने जीवन को माता के चरणों में समर्पित कर दे, ताकि उनकी दया और शक्ति से जीवन का हर पल प्रकाशमय और आनंदपूर्ण हो। माता की यह महिमा भक्त को यह सिखाती है कि सच्ची शक्ति और सुख केवल उनकी शरण में ही प्राप्त होते हैं।
 
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्सआध्यात्मिक भजनगुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post