ओ कान्हा बृज को लौट के आओ ना लिरिक्स O Kanha Brij Ko Lout Ke Aao Bhajan Lyrics

ओ कान्हा बृज को लौट के आओ ना लिरिक्स O Kanha Brij Ko Lout Ke Aao Bhajan Lyrics


ओ कान्हा बृज को लौट के आओ ना लिरिक्स O Kanha Brij Ko Lout Ke Aao Bhajan Lyrics

नाम तुम्हारा रटते रटते,
राधा के अब बीते दिन,
अंखियां बिछाई राह में तेरी,
कटते नहीं अब दिन तेरे बिन।

क्यों तुम मुझको छोड़ गये,
सारे रिश्ते तोड़ गये,
ओ कान्हा ऐसे सताओ ना,
बृज को लौट के आओ ना।

ढूंढ रही है अंखियां तुमको,
कहीं तो दिखेगा कान्हा इनको,
ऐसी क्या मजबूरी है,
प्रेम से भी क्या जरूरी है,
ओ कान्हा यूं ठुकराओ ना,
बृज को लौट के आओ ना।

कैसे जीयेगी तुम बिन राधा,
एक एक पल लगे सदियों से ज्यादा,
कैसे उम्र मैं काटूंगी,
तुम बिन गम भी किस से बाटूंगी,
ओ कान्हा प्राण बचाओ ना,
बृज को लौट के आओ ना।

कहते थे तुम तो मेरी प्रिये हो,
फिर कैसा प्रेम का फल ये दिये हो,
क्या कोई अपनों को त्यागता है,
दिल के रिश्तों से भागता है,
ओ कान्हा अब तो रुलाओ ना,
बृज को लौट के आओ ना।

नाम तुम्हारा रटते रटते,
राधा के अब बीते दिन,
अंखियां बिछाई राह में तेरी,
कटते नहीं अब दिन तेरे बिन।

क्यों तुम मुझको छोड़ गये,
सारे रिश्ते तोड़ गये,
ओ कान्हा ऐसे सताओ ना,
बृज को लौट के आओ ना।


Krishna Virah | Swati Mishra Bhakti | Mohit Musik | Sad Bhakti song 2024


ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Singer & Lyrics : Swati Mishra
Music Produced,Mix & Mastered by : Mohit Musik
Flute : Prathamesh salunke
Animation : Aniket
Video Edit : MM Studio


आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url