मेरे भोलेबाबा का है रूप निराला
लम्बी हैं जटायें और सर्प की माला,
नन्दी की सवारी करे डमरू वाला,
मेरे भोलेबाबा का है रूप निराला।
भोले बड़े दानी हैं,
जो मांगो दे देते हैं,
सारी दुनिया के मालिक,
कष्ट सभी हर लेते हैं,
तन पे भस्म लगाते हैं,
दिन पर्वत पे बीतें हैं,
बेल पत्र मन भाते इनको,
विष को भी पी लेते हैं,
अद्भुत रूप है शम्भू तुम्हारा,
गुण तेरे गाए सारा जमाना,
मेरे भोलेबाबा का है रूप निराला।
महाकाल कहलाते हैं,
काल भी इनसे डरते हैं,
नाम तुम्हारा जो लेते,
ना अकाल वो मरते हैं,
बड़े ही दानी हैं शम्भू,
जो मांगो दे देते हैं,
पर लगाते नैया सबकी,
नाम तेरा जो लेते हैं,
माथे पे चन्द्रमा करे उजियारा,
सबसे अलग मेरा भोला भाला,
मेरे भोलेबाबा का है रूप निराला।
Mere Bhole Baba | Sawan Shiv Bhajan | Prasad Awasthi | JPRK Records
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Singer. Prasad Awasthi
Mixing/Mastering. Rishi Awasthi
Music, Lyrics. Prasad awasthi
Produced by. JpRk Records
Label. JpRk Records
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं