जपो जी राम जपो सुबहो और शाम

जपो जी राम जपो, सुबहो और शाम जपो,
राम जी ओ राम जी, साँचा तेरा नाम जी,
सब के दुःख दूर करे तेरा एक नाम जी,
जपो जी राम जपो, सुबह और शाम जपो,

गायक : Narindra Rampal Ji
श्रेणी : श्री राम भजन Ram Bhajan Lyrics

जपो जी राम जपो सुबहो और शाम जपो भजन

जीवन में वो पल ना आएं, इस जिव्हा पर हो ना राम,
राम राम जपते ही निकले, इस तन में जो दिए हैं प्राण,
इस तन में जो दिए हैं प्राण,
जपो जी राम जपो, सुबहो और शाम जपो,
राम जी ओ राम जी, साँचा तेरा नाम जी,
सब के दुःख दूर करे तेरा एक नाम जी,
जपो जी राम जपो, सुबह और शाम जपो,

नो अक्षर का ये नाम तन मन शीतल करे,
निश दिन जो राम जपे, भव सागर वो तरे,
राम नाम चप्पू लगा के केवट की नैया तरी,
पार लगावे तुझको जय रघु नन्द हरी,
जपो जी राम जपो, सुबह और शाम जपो,
जपो जी राम जपो, सुबह और शाम जपो,

अवगुणी हो या गुणी राम सब के प्यारे,
दया के सागर दुखियोँ की सहारी,
अर्पण कर राम नाथ डोर तुझको तारी,
राम किरपा से तर गए जो पत्थर जो भारी,
जपो जी राम जपो, सुबह और शाम जपो,
जपो जी राम जपो, सुबह और शाम जपो,

तीनों लोकों में मेरे राम का बसेरा,
मन चित से श्री राम भजो ,ना कर मेरा तेरा,
कनिका भी तर गई ले नाम का सहारा,
राम किरपा ने दीपक को तारा,
कई भक्तों को तारा,
जपो जी राम जपो, सुबह और शाम जपो,
जपो जी राम जपो, सुबह और शाम जपो,




जपोजी राम जपो Japo Ji Ram Japo I Ram Bhajan I NARINDER RAMPAL I New LatestJeevan Mein Vo Pal Na Aaen, Is Jivha Par Ho Na Raam,

Raam Raam Japate Hee Nikale, Is Tan Mein Jo Die Hain Praan,
Is Tan Mein Jo Die Hain Praan,

यह भजन भी देखिये
सुबह शाम नाम तेरा राम राम रटते
अयोध्या के राजा राम अयोध्या में आ गए
राम का नाम अमृत है, जो मन को सुधा से सराबोर करता है। हर शब्द, हर जाप में सत्य और ज्योति बस्ती है, जैसे कोई अनमोल दीया अंधेरे को चीर दे। राम का गुणगान, उनकी कथा, उनका चिंतन—सब कुछ परम आनंद देता है। यह नाम पाप, भय, और भ्रम को मिटाता है, जैसे सूरज की किरण कोहरा हटाए।

राम-नाम जपने वाला सदा सुख पाता है। वह मंगलकारी है, जो हर विघ्न हर लेता है। चाहे गहन जंगल हो, घोर संकट हो, राम का नाम साथी बनकर रास्ता दिखाता है। यह चिंतामणि है, जो मन की हर कुचिंता को शांत करता है। दुख का सागर उमड़े, तब भी राम-नाम बेड़ा पार लगाता है।

सब कुछ मिथ्या—वाद-विवाद, मोह-माया। सत्य केवल राम का नाम, जो विश्व का मूल है। इसे जपो, इसे गाओ, इसे मन में बसाओ—हर साँस में राम बसे, तो जीवन रस-रंग से भर जाता है। कबीर से लेकर संतों तक, सभी ने यही गाया—राम-नाम बिना सब सूना। यह तारक मंत्र है, जो भवसागर से तार देता है। बस, बोलो—राम-राम, और मन को उनके चरणों में अर्पण कर दो।

Ram Bhajan: JAPOJI RAM JAPO
Singer: NARINDER RAMPAL
Music Director: NARINDER RAMPAL
Lyricist: NARINDER RAMPAL
Artist: NARINDER RAMPAL
Album: JAPOJI RAM JAPO Music
Label: T-Series
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post