भवानी मात आई है भजन

भवानी मात आई है भजन

 सजा दो घर को गुलशन सा,
भवानी मात आई है,
भवानी मात आई हैं,
भवानी मात आई हैं,
करे स्वागत सभी मिलकर,
भवानी मात आई हैं।।

(अंतरा)
जलाकर प्रेम का दीपक,
करे हम दुर्गा का पूजन,
अतिथि बनकर माँ अंबे,
हमारे द्वार आई है,
सजा दो घर को गुलशन सा,
भवानी मात आई हैं।।

झुकाकर शीश चरणों में,
करे तन-मन सभी अर्पण,
कृपा करने स्वर्ग से माँ,
धरा पर आज आई है,
सजा दो घर को गुलशन सा,
भवानी मात आई हैं।।

करे हम वंदना माँ की,
जोड़कर हाथ को अपने,
है पावन पर्व ये अपना,
क्वार नवरात्र आई है,
सजा दो घर को गुलशन सा,
भवानी मात आई हैं।।

(पुनरावृत्ति)
सजा दो घर को गुलशन सा,
भवानी मात आई है,
भवानी मात आई हैं,
भवानी मात आई हैं,
करे स्वागत सभी मिलकर,
भवानी मात आई हैं।।
 


सजा दो घर को गुलशन सा मईया रानी आयी है SAJADO GHAR KO GULSHAN SA | New Mata Bhajan | माता भजन 2023

SONG - SAJADE GHAR KO GULSHAN SA
SINGER - SANJAY SHUKLA
LYRICS - BRIJLAL DAWANA
MUSIC - VIJAY NANDA
MUSIC LABEL - SHREE JEE BHAKTI

Next Post Previous Post