सुनो सांवरे लाज रखलो मेरी लिरिक्स

सुनो सांवरे लाज रखलो मेरी लिरिक्स

तेरा ही भरोसा है तेरा ही सहारा है,
सुनो सांवरे लाज रखलो मेरी।

मैंने जग में भरोसा बहुत ही किया,
मुझको पग पग पे सब ने धोखा दिया,
जग वालो से हार के मैं आया तेरे द्वार पे मैं,
सुनो सांवरे लाज रखलो मेरी।

दिल के तारों का तुमसे है जोड़ लिया,
सारी दुनिया की माया को छोड़ दिया,
अपना बना लो सांवरिया,
साथ निभा दो सांवरिया,
सुनो सांवरे लाज रखलो मेरी।

अपने खाते में मेरा भी नाम लिख दो,
तेरी चौकठ पे जीवन की शाम लिख दो,
चोखानी अरदास करे तेरे दर पे शीश धरे,
सुनो सांवरे लाज रखलो मेरी।

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
Next Post Previous Post