श्री कृष्णा मंत्र संग्रह श्री कृष्णः शरणं ममः भजन लिरिक्स

कृष्ण मूल मंत्र हिंदी में
ॐ कृष्णाय नमः
"ओम कृष्णाय नमः"
भावार्थ: हे श्री कृष्णा मेरा प्रणाम स्वीकार करें।
लाभ: इस मंत्र के नित्य जाप से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और सुभ शक्तियों का आह्वान होता है। दैनिक वार्तालाप में इसे रोज उपयोग मै लेना चाहिए। इसे नित्य सुमिरन करने से कृष्णा जी की विशेष कृपा होती है।
हरे कृष्ण महा मंत्र
हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे
हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे
भावार्थ: श्री कृष्णा हरी के अवतार हैं। वस्तुतः श्री राम और कृष्णा दोनों ही विष्णु के ही अवतार हैं।
लाभ: आध्यात्मिक और दिव्य इस मंत्र से आस्तिकता आती है और प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
सफलता के लिए श्री कृष्ण मंत्र हिंदी में
ॐ श्री कृष्णः शरणं ममः
भावार्थ: में श्री कृष्णा के समक्ष अपना समर्पण करता हूँ वो ही मुझे सभी कष्टों से बचाएंगे।
लाभ: श्री कृष्णा की शरण में जाने से सभी दुखों का नाश होता हैं और जीवन में नयी सफलताएं प्राप्त हैं। जीवन में समृद्धि का संचार होता है।
कृष्ण गायत्री मंत्र
एक सार्वभौमिक प्रार्थना है यह सर्वोच्च बुद्धिमत्ता का आह्वान करता है जो (संपूर्ण) ब्रह्मांड को जगाने, जागृत करने और मानव बुद्धि को मजबूत करने के लिए है, ताकि वह एक का नेतृत्व कर सके सफलता के लिए आध्यात्मिक प्रयास और गतिविधियों के माध्यम से। यह दया या क्षमा नहीं मांगता है, लेकिन एक स्पष्ट बुद्धि (बुद्धी) मांगता है ताकि सत्य विरूपण के बिना परिलक्षित हो सके।
“देवकिनन्दनाय विधम्हे
वासुदेवाय धीमहि
तन्नो कृष्ण: प्रचोदयात ”
भावार्थ: श्री कृष्णा जो सर्वोच्च हैं में उन्हें ध्यान करता हूँ।
लाभ: इस मंत्र के जाप से इस मंत्र के नित्य जाप से हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।
नित्य जाप के लिए कृष्णा मंत्र
ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने ।। प्रणतः क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नमः।।
ॐ नमः भगवते वासुदेवाय कृष्णाय क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नमः।
हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण-कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम, राम-राम हरे हरे।
|
Author - Saroj Jangir
इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें।
|