मैया री मैया शारदे तोहे लाल रंग

मैया री मैया शारदे तोहे लाल रंग की चुनरिया सोहे

(मुखड़ा)
मैया री, मैया शारदे तोहे,
लाल रंग की चुनरिया सोहे।।

(अंतरा)
मस्तक मुकुट, बाल घुंघराले,
माथे बिंदिया सोहे,
मैया री, मैया शारदे तोहे,
लाल रंग की चुनरिया सोहे।।

हीरा और मणि की माला,
कंठ में जगमग होवे,
मैया री, मैया शारदे तोहे,
लाल रंग की चुनरिया सोहे।।

कंगना, मुदरी और करधनिया,
पग में पायल सोहे,
मैया री, मैया शारदे तोहे,
लाल रंग की चुनरिया सोहे।।

कंचन रूप में ऊँचा आसन,
'राजेंद्र' का मन मोहे,
मैया री, मैया शारदे तोहे,
लाल रंग की चुनरिया सोहे।।

(अंतिम पुनरावृत्ति)
मैया री, मैया शारदे तोहे,
लाल रंग की चुनरिया सोहे।।
 


न्यू -मैया री मैया शारदे तोहे लाल रंग की चुनरिया सोहे
Next Post Previous Post