यहाँ वहाँ जहाँ तहाँ मत पूछो कहाँ कहाँ है सँतोषी माँ, अपनी सँतोषी माँ अपनी सँतोषी माँ बड़ी मन भावन निर्मल पावन प्रेम की ये प्रतिमा अपनी सँतोषी माँ अपनी सँतोषी माँ।।
इस देवी की दया का हमने अद्भुत फल देखा पल मे पलट दे ये भक्तो की बिगड़ी भाग्य रेखा बड़ी बलसाली ममता वाली ज्योति पुंज ये माँ अपनी सँतोषी माँ, अपनी सँतोषी माँ।।
ये मैया तू भाव की भूखी भक्ति से भावे हो भक्ति से भावे
devotional Bhajan Lyrics in Hindi
हो प्रेम पूर्वक जो कोई पूजे मन वांछित पावे मंगल करनी चिंता हरनी दुःख भंजन ये माँ अपनी सँतोषी माँ अपनी सँतोषी माँ।।
यहाँ वहाँ जहाँ तहाँ मत पूछो कहाँ-कहाँ, है सँतोषी माँ अपनी सँतोषी माँ
अपनी सँतोषी माँ बड़ी मन भावन निर्मल पावन प्रेम की ये प्रतिमा अपनी सँतोषी माँ अपनी सँतोषी माँ
इस भजन के बारे में : यह भजन १९७५ में बनी "जय संतोषी माँ " फिल्म से लिया गया है। इस भजन के गायक महेंद्र कपूर हैं और लेखक कवि प्रदीप। हैं। यह फिल्म कम बजट की होते हुए भी अपने समय की सुपर हिट फिल्म साबित हुयी। लता मगेशकर की बहन उषा मगेशकर ने भी इस फिल्म में आवाज दी है। इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में कनान कौशल, आशीष कुमार, भारत भूषण,अनीता गुहा, रजनी बाला आदि हैं।
कवी प्रदीप : कवी प्रदीप ने १६०० फिल्मी और गैर फिल्मी गीत लिखे हैं लेकिन उनके लिखे देशभक्ति गीत ज्यादा मशहूर है। चीनी आक्रमण के समय लिखा गया "ए मेरे वतन के लोगों जरा आँख में भर लो पानी " आज भी लोगों के जुबान पर है। इस गीत को लता मंगेशकर ने गाया था और प्रदीप ने इसकी रॉयल्टी को शहीदों के परिवारों को देने की घोषणा की थी।
संतोषी माँ : संतोषी माता को सुख, संतोष, वैभव का प्रतीक माना जाता है। संतोष की देवी हैं संतोषी माता। जीवन में सुख सुविधा और सम्पन्नता के साथ संतोष के लिए संतोषी माता की पूजा की जाती है। इस दिन गुड़ और चने बांटे जाते हैं। शुक्रवार को माता जी व्रत रखा जाता है और मान्यता है की माँ अपने भक्तों के हर दुःख दर्द दूर करती हैं।
यहाँ वहाँ जहाँ तहाँ मत पूछो कहाँ कहाँ है सँतोषी माँ अपनी सँतोषी माँ अपनी सँतोषी माँ
Yahan Wahan Jahan Tahan | Kavi Pradeep | Jai Santoshi Maa 1975 Songs
यह भजन १९७५ में बनी "जय संतोषी माँ " फिल्म से लिया गया है। इस फिल्म में, इस भजन को महिमा (कानन कौशल) द्वारा गाया गया है। यह भजन फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। फिल्म में, महिमा एक युवा महिला है जो अपनी इच्छा को पूरा करने के लिए संतोषी माता की भक्ति करती है। भजन का संदेश यह है कि संतोषी माता एक दयालु और शक्तिशाली देवी हैं जो अपने भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूरा करती हैं।