फूलों से सजाया दरबार गजानन आ जाना

फूलों से सजाया दरबार गजानन आ जाना

 फूलों से सजाया दरबार
फूलों से सजाया दरबार,
गजानन आ जाना ॥
आ जाना महाराज,
गजानन आ जाना ॥
फूलों से सजाया दरबार...

घर के अंदर भवन बनाया ॥
आओ विराजो महाराज,
गजानन आ जाना ॥
फूलों से सजाया दरबार...

हाथ में लोटा, गंगाजल पानी ॥
चरण धूलाऊं महाराज,
गजानन आ जाना ॥
फूलों से सजाया दरबार...

चुन-चुन कलियां, फूल मैं लाई ॥
सोहना बनाया मैंने हार,
गजानन आ जाना ॥
फूलों से सजाया दरबार...

हाथ कटोरी, केसर थाली ॥
तिलक लगाऊं महाराज,
गजानन आ जाना ॥
फूलों से सजाया दरबार...

हाथ में ज्योति, जगमग होती ॥
आरती उतारूं महाराज,
गजानन आ जाना ॥
फूलों से सजाया दरबार...

मोदक का मैंने भोग बनाया ॥
लड्डूओं के भरे थाल,
गजानन आ जाना ॥
फूलों से सजाया दरबार...

सब भक्तों की अर्ज यही है ॥
दर्शन दो महाराज,
गजानन आ जाना ॥
फूलों से सजाया दरबार...
 

गणेश भजन | फूलों से सजाया दरबार गजानन आ जाना

■ Title ▹Phullo Se Sajaya Darbar Gajanan Aa Jana
■ Artist ▹Vijay Laxmi
■ Singer ▹Sheela Kalson
■ Music ▹Pardeep Panchal
■ Lyrics & Composer ▹Traditional
Next Post Previous Post