सनातन बना जगत ली शान लगे हर हिंदू

सनातन बना जगत ली शान लगे हर हिंदू

सनातन बना जगत की शान,
लगे हर हिंदू, बना हनुमान।
प्रभु श्रीराम के शासन में,
मिलेगा अब सबको सम्मान।
अवध श्रीराम पधारे, घर श्रीराम पधारे।। (x2)

अब देश के चप्पे-चप्पे पर, श्रीराम का नारा लगता है,
जो ना कहता था हमें राम-राम, वो भी राम के नाम को भजता है।

करे सब श्रीराम का ध्यान,
राम संग खुश होंगे हनुमान।
प्रभु श्रीराम के शासन में,
मिलेगा अब सबको सम्मान।
अवध श्रीराम पधारे, हां, घर श्रीराम पधारे।।

भारत माता को पूजें हम, और संग में ये जय-जयकार लगे,
खाटू में जय श्री श्याम लगे, अयोध्या में जय श्रीराम लगे। (x2)

सनातन धर्म है सबसे महान,
यहां श्रीराम से सबकी शान।
प्रभु श्रीराम के शासन में,
मिलेगा अब सबको सम्मान।
अवध में राम पधारे, घर श्रीराम पधारे।।

कलियुग के युग को त्याग के, हम सतयुग को फिर से लाएंगे,
योद्धा में राम विराज गए, अब हिंदू राष्ट्र बनाएंगे।

हिंदू सब दें इस बात पे ध्यान,
मिले हर धर्म को भी सम्मान।
तभी श्रीराम के शासन का,
करेगा हर कोई गुणगान।
अवध में राम पधारे, हां, घर श्रीराम पधारे।।


अवध श्री राम पधारे | प्रथम वर्ष गांठ 2025 | अयोध्या राम मंदिर | Harish Rathod
Next Post Previous Post