नैनो में तेरे क्या जादू सांवरे देखु जब मैं भजन

नैनो में तेरे क्या जादू सांवरे देखु जब मैं भजन

नैनो में तेरे क्या जादू सांवरे,
देखु जब मैं, बलिहारी जाऊं रे।
जादू भरी मुस्कान तुम्हारी है,
इस पे तो दुनिया वारी वारी है।
हम दीवाने हो गए हैं श्याम के,
हम तो बस इतना जाने हैं।
तू है मेरा सँवारा, मन है तेरा बांवरा,
तेरे चरणों में ही अब गुजारा मेरा।

सूखे पत्तों की तरह थी मेरी ज़िंदगी,
तुम जो मिले, ऐसा लगा जीवन की बगिया खिली।
मुझ पे ये एहसान तुम्हारा है,
तू ही मेरी मंजिल, तू ही किनारा है।
मेरी हर सांस पे नाम तुम्हारा है,
तेरे सिवा कौन हमारा है बता।
हम दीवाने हो गए हैं श्याम के,
हम तो बस इतना जाने हैं।

कजरारे नैना तेरे देख के हम तो खो गए,
याद नहीं कुछ अब हमें, हम तो तुम्हारे हो गए।
अंखियों में अब तो आस तुम्हारी है,
मेरी हर धड़कन, सांस तुम्हारी है।
प्रेम की भाषा तुमने सिखाई है,
तुम ही जीवन धन हो मेरे।
हम दीवाने हो गए हैं श्याम के,
हम तो बस इतना जाने हैं।

Naino Me Tere Kya Jadu Sanwre | Nishu Bhardwaj | New Krishna Bhajan 2019 | Sonotek Bhakti

श्याम जी के कजरारे नैनों में वो जादू है जो एक नजर में सब कुछ बदल देता। मुस्कान ऐसी कि दुनिया बार-बार बलिहारी जाए, दीवानगी चढ़ जाए बस। सूखे पत्तों सी जिंदगी खिल उठे जब वो मिले, बगिया हरी-भरी हो जाए। इश्वर का आशर्वाद है जो एहसान करता, मंजिल और किनारा दोनों थमा देता। हर सांस पर नाम बस्ता हो, प्रेम की भाषा सिखा दे तो जीवन धन्य हो जाए। अंखियों में बस आस बनी रहे उनकी।

खो जाएं तो याद न रहे कुछ, बस उनके हो जाएं। धड़कन सांस सब उनकी हो जाएं। मन बांवरा सांवरे का दीवाना, चरणों में गुजारा ही सब कुछ। ये नेह जीवन को रंगीन कर देता, हर पल खुशी बांटता। आप सभी पर इश्वर की कृपा बनी रहे। जय श्री श्याम जी।
 
Bhajan - Naino Me Tere Kya Jadu Sanwre 
Singer / Lyrics - Nishu Bhardwaaj Gopi ji 8299177518 
Music - Ankur Singh
Music Label & Copyrights :- Sonotek Cassettes 
 
Next Post Previous Post