आज बड़ा शुभ दिन आया है भजन

आज बड़ा शुभ दिन आया है भजन

 
आज बड़ा शुभ दिन आया है Aaj Bada Shubh Din Aaya Hai Lyrics

आज बड़ा शुभ दिन आया है, आज बड़ा शुभ दिन आया है,
शुभ दिन आया है, श्याम दरबार सजाया है,
आज बड़ा शुभ दिन आया है, आज बड़ा शुभ दिन आया है,
जगमग जोत जली नगरी में, आनंद छाया है,
आज बड़ा शुभ दिन आया है, आज बड़ा शुभ दिन आया है,

श्याम की मूरत रख के, चरण में सिर को धर के,
धोक लो श्याम धणी को, यो गात पवित्र करके,
सीधा रस्ता पार जाण का, यही बताया है ,
आज बड़ा शुभ दिन आया है आज बड़ा शुभ दिन आया है,
आज दिल होगा प्रसन्न, श्याम के होंगे दर्शन,
धर्म की महफ़िल है ये, करो सब भाव से कीर्तन,
शुभ करमों की खातिर, सब को मिली ये काया है,
आज बड़ा शुभ दिन आया है आज बड़ा शुभ दिन आया है,

सदा राजा ना रानी, सदा नहीं शिखर जवानी,
सदा रंग रूप रहे ना, सदा नहीं ये जिंदगानी,
तिरलोकी (तीन लोकों का स्वामी ) ने आवागमन का खेल रचाया है,
आज बड़ा शुभ दिन आया है आज बड़ा शुभ दिन आया है,

तालियाँ जम के बजाना, आज है श्याम रिझाना,
देवता खुश हो जाए, तू "शेखर" (शेखर शर्मा जी -गायक ) का मान लो कहना,
श्याम किरपा से इस "बलराम" (लेखक-बलराम जी मटानिया) भाग सवाया(उत्तम) है,
आज बड़ा शुभ दिन आया है आज बड़ा शुभ दिन आया है,
आज बड़ा शुभ दिन आया है, आज बड़ा शुभ दिन आया है,
शुभ दिन आया है, श्याम दरबार सजाया है,
आज बड़ा शुभ दिन आया है, आज बड़ा शुभ दिन आया है,


ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

ऐसे ही अन्य मधुर भजन देखें 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।  
 

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
Next Post Previous Post