मेरी बिगड़ी किस्मत बना दे भोलेनाथ

मेरी बिगड़ी किस्मत बना दे भोलेनाथ रे भजन

 
मेरी बिगड़ी किस्मत बना दे भोलेनाथ रे Meri Bigadi Kismat Bana De Bhole Nath Lyrics

मेरी बिगड़ी किस्मत बना दे भोलेनाथ रे,
शम्भू नाथ रे,
मेरी बिगड़ी किस्मत बना दे भोलेनाथ रे,
शम्भू नाथ रे,

तुम दानी तुम दाता, भाग्य विधाता,
इसलिए जोड़ा भोले मैंने तुमसे नाता,
मुझे चरणों में थोड़ी जगह दे, भोले नाथ रे,
मेरी बिगड़ी किस्मत बना दे भोलेनाथ रे,
शम्भू नाथ रे,

तेरे सहारे छोड़ा अपना ये जीवन,
सब कुछ किया है भोले मैंने तुझे अर्पण,
अब चाहे बना या मिटा दे भोलेनाथ रे,
मेरे सोये भाग जगा दे कृपानाथ रे,
मेरी बिगड़ी किस्मत बना दे भोलेनाथ रे,
शम्भू नाथ रे,

हे शिव शंकर दानी कृपा दिखाना,
अपनी दया से मेरी झोली भर जाना,
अपनी दया तू दिखला दे भोलेनाथ रे,
मेरे सोये भाग जगा दे कृपानाथ रे,
मेरी बिगड़ी किस्मत बना दे भोलेनाथ रे,
शम्भू नाथ रे,
पल में बदलते हो तुम भगतों की किस्मत,
मुझे भोले बाबा दे दो थोड़ी धन दौलत,
मुझको धनवान बना दे भोलेनाथ रे,
मेरे सोये भाग जगा दे, भोलेनाथ रे,
मेरी बिगड़ी किस्मत बना दे भोलेनाथ रे,
शम्भू नाथ रे,

अपनी दया की दृष्टि मुझपे भी डालो,
बीच भँवर में नैया, पार निकालों,
मुझे धाम की राह दिखा दे भोलेनाथ रे,
मेरे सोये भाग जगा दे दीनानाथ रे,
मेरी बिगड़ी किस्मत बना दे भोलेनाथ रे,
दीनानाथ रे, शम्भू नाथ रे,
मेरी बिगड़ी किस्मत बना दे भोलेनाथ रे,
शम्भू नाथ रे,
मेरी बिगड़ी किस्मत बना दे भोलेनाथ रे,
शम्भू नाथ रे,


ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

ऐसे ही अन्य मधुर भजन देखें 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।  
 
 
एक शिव भक्त की दिल को छूने वाली पुकार || मेरी बिगड़ी किस्मत बना दो भोलेनाथ.

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
Next Post Previous Post