सावन में झूला झूले आज गजानन आ जाओ लिरिक्स Sawan Me Jhula Thule Aaj Gajanan Aa Jao Lyrics

सावन में झूला झूले आज गजानन आ जाओ लिरिक्स Sawan Me Jhula Thule Aaj Gajanan Aa Jao Lyrics


Latest Bhajan Lyrics

सावन में झूला झूले आज गजानन आ जाओ
गजानन आ जाओ गजानन आ जाओ
सावन में झूला झूले आज गजानन आ जाओ

आप भी आना संग में रिद्धि सिद्धि लाना
मूषक पे होके असवार गजानन आ जाओ

मेरे घर आओगे तो चौकी पे बैठाऊंगी
चौकी पे बैठाऊंगी में तिलक लगाउंगी
तिलक लगाउंगी में माला भी पहनाऊँगी
आरती उतारू गणराज गजानन आ जाओ

मेरे घर आओगे तो लडडू जिमाउंगी
लोंग इलायची का बिड़ला मँगाऊँगी
अन्न धन के भरो भण्डार गजानन आ जाओ

रेशम डोर का झूला डलवाउंगी
चन्दन का वामें पटला लगाउंगी
झूला झूलन आज गजानन आ जाओ


ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

ऐसे ही अन्य मधुर भजन देखें 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।  
 
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url