आई रे आई अंजनशलाका आई रे जैन भजन

आई रे आई अंजनशलाका आई रे जैन भजन


आई रे आई अंजनशलाका आई रे,
आई आई पुणे नगरी माय,
छाई रे छाई खुशियाँ छाई रे,
छाई छाई हेमकुंज जैन संघ रे माय,
प्रभु प्रतिष्ठा मनोहर है,
श्री संघ में हर्ष अपार है,
हो रहा स्वप्न साकार,
बोलो रे पार्श्व प्रभु री जय जयकार।

लागी रे लागी लगन लागी रे,
हिवड़ा में वसिया पारसनाथ,
जागी रे जागी भक्ति ज्योत जागी रे,
मंदिर बनवायो म्हारा नाथ,
विनती सुनली ये हमारी,
प्रभु कृपा बरसे तुम्हारी,
मंदिर बनियो है यो विशाल,
पधारो दादा बस आपरो है इंतजार।

आवो रे आवो सखियाँ आवो रे,
गावो रे मंगल गीत,
नगरी सजाओ तोरण बंधाओ रे,
आया है मनड़ा रा मीत,
अँगना में रंगोली सजाओ,
दीप जला दिवाली मनाओ,
झूमो झूमो नाचो रे आज,
आया है शंखेश्वर पारसनाथ।

होगी जब ये प्रभु की प्रतिष्ठा,
उड़ेगा रंग गुलाल,
निज मंदिर में आएँगे प्रभुवर,
माँ वामा के लाल,
देंगे बधाई हम सब मिलकर,
साथ निखिल के स्तवन गाकर,
दिलबर होगी जयकार,
ये गूँजेगा जयकारों से दरबार,
आई रे आई अंजनशलाका आई रे,
आई आई पुणे नगरी माय।



छाई रे छाई खुशियाँ छाई रे , हेमकुंज जैन संघ माई.By Nikhil Lalitji sonigra #live #jainsong #punejain

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Song Details - 
छाई रे छाई खुशियाँ छाई रे , हेमकुंज जैन संघ माई.
VOICE - NIKHIL LALITJI SONIGRA
Lyrics -Dilip Singh ( Dilbaar )
Music, Mix &Master -MOHIT SONI
Recorded at - (PHEONIX RECORDING STUDIO)
Video/Audio -Promotion - NS Films 
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर हरियाणवी भजन भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post