चलो ना कान्हाँ जमुना घाट पे लिरिक्स Chalo Na Kanha Jamuna Ghaat Pe Lyrics

चलो ना कान्हाँ जमुना घाट पे लिरिक्स Chalo Na Kanha Jamuna Ghaat Pe Lyrics


Latest Bhajan Lyrics

चलो ना कान्हाँ जमुना घाट पे,
चलो ना कान्हाँ जमुना घाट पे।
मस्ताने मौसम ने,

दिल कर दिया है दीवाना,
थोड़ा सा टाईम तेरे,
संग में चाहती हूँ बिताना,
तू कर ले यकीन मेरी बात पे,
चलो ना कान्हाँ जमुना घाट पे,
चलो ना कान्हाँ जमुना घाट पे।

अब साँझ होने वाली है,
मुश्किल होगा मिल पाना है,
गईयों को ले संग अपने,
वापस घर को जाना है,
कर गौर तू मेरे हालात पे,
ना जाऊँ राधा, जमुना घाट पे,
ना जाऊँ राधा, जमुना घाट पे।

जब भी तुझे बुलाती हूँ,
मुश्किल में फँस जाती हूँ,
खुद मैं अपने हाथों से,
चाहत का गला दबाती हूँ,
झूठी बातें तेरी,
झूठी चाहत तेरी,
रोज़ होती हैं, मुलाकातें मेरी,
ध्यान देता नहीं तू जज़्बात पे,
चलो ना कान्हाँ जमुना घाट पे,
चलो ना कान्हाँ जमुना घाट पे।

तुमसे बातें किए बिना,
दिल ना मेरा भरता है,
कैसे रोकूं इस दिल को मैं,
तुझ पर ही ये मरता है,
तू है शान मेरी,
तू है आन मेरी,
सच बोलूं तो तू ही जान मेरी,
दिल रहता है तेरा खुराफ़ात पे,
चलो ना कान्हाँ जमुना घाट पे,
चलो ना कान्हाँ जमुना घाट पे।

मुझको जान बताता है,
झूठा प्यार जताता है,
सुबह से लेकर शाम तक,
मुरली पे हाथ फिराता है,
मेरी आँखों में तू,
इन निगाहों में तू,
मेरी धड़कन जिगर
और साँसों में में तू,
लिखता अनाड़ी हाथ हाथ पे,
चलो ना कान्हाँ जमुना घाट पे,
चलो ना कान्हाँ जमुना घाट पे। 


ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

ऐसे ही अन्य मधुर भजन देखें 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।  
 

एक टिप्पणी भेजें