अंषड़िया प्रेम कसाइयाँ मीनिंग
अंषड़िया प्रेम कसाइयाँ, लोग जाँणे दुखड़ियाँ।
साँई अपणैं कारणै, रोइ रोइ रतड़िया॥
Aakhadiya Prem Kasaaiya, Log Jaane Dukhadiya,
Saai Apane Kaarane, Roi Roi Ratadiya.
कबीर दोहा/साखी शब्दार्थ Kabir Sakhi/Doha Hindi Meaning.
अंषड़िया-आँखड़िया।
प्रेम-भक्ति।
कसाइयाँ-रक्त वर्ण, लाल।
लोग जाँणे- लोग समझते हैं।
दुखड़ियाँ-व्यथित, रोगग्रस्त।
साँई- ईश्वर।
अपणैं- अपने।
कारणै- कारण।
रोइ रोइ- रो रोकर।
रतड़िया-रक्त की भांति लाल।
कबीर दोहा / साखी हिंदी मीनिंग Kabir Doha Hindi Meaning
विरह में व्यथित होकर जीवात्मा की आँखें लाल हो गई हैं। लोग समझते हैं की मेरी आखों को कोई अन्य दुःख है। हे साईं, आपके विरह में रो रोकर मेरी आँखें लाल हो गई हैं। रोइ रोइ में पुराक्तिप्रकाश अलंकार की व्यंजना हुई है। विरह में दग्ध जीवात्मा अपने पूर्ण ब्रह्म से मिलने को अति व्याकुल हैं और रो रोकर अपने तन की सुध बुध भी खो गई है।
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं