श्याम चंदा ते श्यामा चकोरी भजन

श्याम चंदा ते श्यामा चकोरी भजन


श्याम चंदा ते श्यामा चकोरी,
बड़ी सुंदर है दोनों की जोड़ी ॥

मोर मुकुट पीतांबर धरैया,
मुरलीधर है यह कृष्ण कन्हैया ॥
नीलांबर धरै है भानू किशोरी,
बड़ी सुंदर है दोनों की जोड़ी।

श्याम रसिया है श्यामा रसीली,
कृष्ण छलिया, राधा है शर्मीली ॥
कृष्ण काला अरु राधा है गोरी,
बड़ी सुंदर है दोनों की जोड़ी।

गिरधर गोपाल गोकुल का राजा,
ब्रज की सरकार है रानी राधा ॥
प्राण जीवन, परम धन तजौरी,
बड़ी सुंदर है दोनों की जोड़ी।

दोनों ही रूप रस की वो धारा,
जिसमें डूबा है संसार सारा ॥
नंद नंदन यह भानू किशोरी,
बड़ी सुंदर है दोनों की जोड़ी।

दोनों में प्रेम है इतना गहन,
राधा मोहन, मोहन है राधा ॥
कृष्ण मन का मधुप, राधा भोरी,
बड़ी सुंदर है दोनों की जोड़ी।



श्याम चंदा है श्यामा चकोरी (भजन) - Maithili Thakur

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर कृष्णा भजन, जन्माष्टमी भजनभजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल/Lyrics उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें। 

Visit Home Page

Next Post Previous Post