राधा का मन तूने मोह लिया रे मेरे बांके भजन
राधा का मन तूने मोह लिया रे मेरे बांके बिहारी भजन
राधा का मन तूने मोह लिया रे,
मेरे बांके बिहारी,
राधा का मन तूने मोह लिया रे,
मेरे बांके बिहारी,
बांके बिहारी मेरे बांके बिहारी,
राधा का मन तूने मोह लिया रे,
मेरे बांके बिहारी।
राधा को मोह लिया,
ललिता को मोह लिया,
राधा को मोह लिया,
ललिता को मोह लिया,
रुक्मण का मन तूने मोह लिया रे,
पतियां लिख डाली,
राधा का मन तूने मोह लिया रे,
मेरे बांके बिहारी।
मीरा को मोह लिया ,
कुब्जा को मोह लिया,
द्रोपदी का मन में मोह लिया रे,
बड़ी करके साड़ी,
राधा का मन तूने मोह लिया रे,
मेरे बांके बिहारी।
शबरी को मोह लिया,
गणिका को मोह लिया,
अहिल्या का मन तूने मोह लिया रे,
बना करके नारी,
राधा का मन तूने मोह लिया रे,
मेरे बांके बिहारी।
गोपी को मोह लिया,
गुजरी को मोह लिया,
सखियों का मन तूने मोह लिया रे
मुरली को बजाकर,
राधा का मन तूने मोह लिया रे,
मेरे बांके बिहारी।
राधा का मन तूने मोह लिया रे,
मेरे बांके बिहारी,
राधा का मन तूने मोह लिया रे,
मेरे बांके बिहारी,
बांके बिहारी मेरे बांके बिहारी,
राधा का मन तूने मोह लिया रे,
मेरे बांके बिहारी।
राधा का मन तूने मोह लिया रे मेरे बांके बिहारी | Radha Ka Man Tune Moh Liya Re | Radha Krishna Bhajan
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
कान्हा की एक मुस्कान, एक मुरली की तान, और सारे मन मोह लेते हैं। राधा का मन तो पहले से ही उनका था, लेकिन ललिता, सखियाँ, गोपियाँ सबकी आँखें बस उसी पर टिक जाती हैं। मुरली बजाकर जब वह वृंदावन की गलियों में घूमते हैं, तो गुजरिया हो या कोई साधारण गोपी, सबका दिल डोल जाता है। मीरा को भक्ति में डुबो दिया, कुब्जा को सीधा कर दिया, द्रोपदी की लाज बचाई, शबरी को अपना लिया, गणिका को पवित्र कर दिया, अहिल्या को फिर से नारी का रूप दिया। यह मोह सिर्फ आकर्षण नहीं, बल्कि करुणा का समंदर है जो हर किसी को छूकर बदल देता है। बांके बिहारी का नाम लेते ही मन में वही मिठास घुल जाती है, जैसे कोई पुरानी याद ताज़ा हो गई हो।
यह मोह इतना गहरा है कि रुक्मिणी को पत्र लिखकर बुलाया, गोपियों को रास में नचाया, और हर एक को लगा कि बस वही सबसे प्रिय है। साड़ी बढ़ाई, पत्थर को स्त्री बनाया, सबमें एक ही भाव – कि कान्हा सबका है, और सब उनके हैं। जब मुरली की धुन सुनाई देती है, तो सारे जग का बोझ हल्का हो जाता है। साधक का मन यही पुकारता रहता है कि ऐसे बांके बिहारी को बार-बार मोह लो, हमारा मन भी अपना लो। आप सभी पर इश्वर की कृपा बनी रहे। जय श्री कृष्ण जी की।
■ Title ▹ Radha Ka Man Tune Moh Liya Re Mere Banke Bihari
■ Artist ▹ Priya Rohilla
■ Singer ▹ Sheela Kalson
■ Music ▹ Kuldeep Mali Aala
■ Keyboard Player ▹ Sachin Kamal
■ Song Production Support ▹ Rajesh Madina
■ Lyrics & Composer ▹ Traditional
■ Artist ▹ Priya Rohilla
■ Singer ▹ Sheela Kalson
■ Music ▹ Kuldeep Mali Aala
■ Keyboard Player ▹ Sachin Kamal
■ Song Production Support ▹ Rajesh Madina
■ Lyrics & Composer ▹ Traditional
