काहे पनघट पे तू छेड़े है कन्हैया लिरिक्स Kahe Panghat Pe Tu Chede Hai Kanhaiya Lyrics

काहे पनघट पे तू छेड़े है कन्हैया लिरिक्स Kahe Panghat Pe Tu Chede Hai Kanhaiya Lyrics, Krishna Bhajan Lyrics Hindi

काहे पनघट पे तू छेड़े है कन्हैया
मोहे पनघट पे, मोहे पनघट पे,
बंशी बजा रे तू जा साँवरिया,
जमुना के तट पे,
काहे मुझ पे रौब जमाये,
काली काली आँख दिखाए,
काहे मुझको तू समझाए
नहीं जाये रे गुजरिया,
कान्हा जमुना तट पे,
काहे पनघट पे तू छेड़े है कन्हैया
मोहे पनघट पे,
नहीं जाये नहीं जाये,
सुन री गुजरिया
कान्हा जमुना तट पे।

रोज रोज कान्हा मेरी फोड़े तू गगरिया,
बोल दूँगी जाके नन्द बाबा से साँवरिया,
काहे मुझको तू डराए राधा,
झूठी बात बनाये,
ये कान्हा तो ना घबराए,
नाहीं तोहे है रे खबरिया
आ जाऊ जो हट पे,
काहे पनघट पे तू छेड़े है कन्हैया,
मोहे पनघट पे,
नहीं जाये नहीं जाये,
सुन री गुजरिया
कान्हा जमुना तट पे।

रास्ता मेरा छोड़ दे कान्हा,
नहीं तो दूंगी गारी,
घर जाके बताये मेरी,
देखे सखिया सारी,
जी भर के दे मोहे गारी,
सुन ले मेरी राधा प्यारी
ना छोड़ेगा ये बनवारी
गोरी गोरी ये कलैया
आज पनघट पे,
काहे पनघट पे तू छेड़े है कन्हैया,
मोहे पनघट पे,
नहीं जाये नहीं जाये,
सुन री गुजरिया
कान्हा जमुना तट पे।

मैं जोड़ूँ दो हाथ साँवरे,
छोड़ दे मेरी बईयाँ,
कल मैं फिर मिलने आऊंगी,
ओ नटखट कन्हैया,
तू ओ राधा जान से प्यारी
सच बोले ये नन्द बिहारी
ये ओ जाने दुनिया सारी,
तेरी मेरी ये डगरिया,
न जाऊ जमुना तट पे,
काहे पनघट पे तू छेड़े है कन्हैया,
मोहे पनघट पे,
नहीं जाये नहीं जाये,
सुन री गुजरिया
कान्हा जमुना तट पे।
राधा तोसे मेरा नाता,
छेड़ू पनघट पे,
राधा तोसे....

काहे पनघट पे छेड़े है कन्हैया | राधा कृष्णा भजन 2017 | प्रेम मेहरा, मीनाक्षी #भक्ति भजन कीर्तन

काहे पनघट पे तू छेड़े है कन्हैया लिरिक्स Kahe Panghat Pe Tu Chede Hai Kanhaiya Lyrics
काहे पनघट पे छेड़े है कन्हैया | राधा कृष्णा भजन 2017 |
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url