इतनी शक्ति हमें देना दाता लिरिक्स मीनिंग Itani Shakti Hame Dena Daata Lyrics Meaning

इतनी शक्ति हमें देना दाता लिरिक्स मीनिंग Itani Shakti Hame Dena Daata Lyrics with Hindi Meaning

इतनी शक्ति हमें देना दाता,
मन का विश्वास कमजोर हो ना,
हम चलें नेक रस्ते पे हमसे,
भूलकर भी कोई भूल हो ना,
इतनी शक्ति हमे देना दाता,
मन का विश्वास कमजोर हो ना।


दूर अज्ञान के हो अँधेरे
तू हमें ज्ञान की रौशनी दे,
हर बुराई से बचके रहें हम,
जीतनी भी दे भली ज़िन्दगी दे,
बैर हो ना किसी का किसी से,
भावना मन में बदले की हो ना,
हम चलें नेक रस्ते पे हमसे,
भूलकर भी कोई भूल हो ना,
इतनी शक्ति हमे देना दाता,
मन का विश्वास कमजोर हो ना।
तात्कालिक राष्ट्रपति ज्ञानी जेल सिंह ने 'इतनी शक्ति हमें देना दाता" के लिए श्री अभिलाष को कला श्री अवार्ड से नवाजा था।
हम ना सोचें हमें क्या मिला है,
हम ये सोचें किया क्या है अर्पण,
फूल खुशियों के बांटें सभी को,
सबका जीवन ही बन जाए मधुबन,
अपनी करुणा का जल तू बहा के,
करदे पावन हर एक मन का कोना,
हम चलें नेक रस्ते पे हमसे,
भूलकर भी कोई भूल हो ना,
इतनी शक्ति हमे देना दाता,
मन का विश्वास कमजोर हो ना।

हर तरफ़ ज़ुल्म है बेबसी है,
सहमा सहमा सा हर आदमी है,
पाप का बोझ बढ़ता ही जाए,
जाने कैसे ये धरती थमी हैं,
बोझ ममता का तू ये उठा ले,
तेरी रचना का ये अंत हो ना,
हम चलें नेक रस्ते पे हमसे,
भूलकर भी कोई भूल हो ना,
इतनी शक्ति हमे देना दाता,
मन का विश्वास कमजोर हो ना। 
 
हम अँधेरे में हैं रौशनी दे
खो ना दे खुद हो ही दुश्मनी से
हम सज़ा पायें अपने किये की
मौत भी हो तो सह ले ख़ुशी से
कल जो गुज़ारा है फिरसे ना गुज़रे
आनेवाला वो कल ऐसा हो ना
इतनी शक्ति हमें देना दाता,
मनका विश्वास कमजोर हो ना
हम चलें नेक रस्ते पे,
हमसे भूलकर भी कोई भूल हो ना

इतनी शक्ति हमें देना दाता,
मनका विश्वास कमजोर हो ना
हम चलें नेक रस्ते पे,
हमसे भूलकर भी कोई भूल हो ना 

इतनी शक्ति हमें देना दाता शब्दार्थ : Itani Shakti Hame Dena Data Word Meaning

शक्ति : ताकत, बल योग्यता; क्षमता
दाता : ईश्वर, खुदा वो शख़्स जो बख़शिश करने वाला हो, देने वाला, सखी, मेहरबान , ख़ुदा
विश्वास : यकीन, भरोसा।
कमजोर- निर्बल, कम शक्ति रखने वाला, कच्चा, दुर्बल, नाताक़त, अशक्त, दुबला, जिस में ताक़त कम हो
नेक-अच्छा, भला, शुभ, उत्तम, श्रेष्ठ, अच्छे चरित्र वाला, शरीफ़, सज्जन, मांगलिक, शुभ, सदाचारी
भूल- गलती, ग़लती,चूक,अज्ञान,असावधानता, भ्रम
अज्ञान- ज्ञान का अभाव,
रौशनी-
ज्ञान,  उजाला,  प्रकाश, चिराग, दीपक, चिराग़ां
बैर-
दुश्मनी, दुर्भावना।
बदले- किसी से बदला लेने की भावना।
अर्पण- समर्पित करना, देना, दान देना, आदरपूर्वक कुछ देने का भाव।
मधुबन- हरा भरा उद्यान।
करुणा - दया, रहम
पावन- पवित्र, उज्ज्वल।
बेबसी-लाचारी, लाचारी, मजबूरी, विवशता, पराधीनता, परवशता, बेबस होने की अवस्था या भाव 

क्या आप जानते हैं की "इतनी शक्ति हमें देना दाता" के रचियता कवी श्री अभिलाष को कभी भी इस गीत का पूर्ण मेहनताना (पारिश्रमिक) नहीं मिला !
 "इतनी शक्ति हमें देना दाता" के रचियता कवी श्री अभिलाष ने अपना जीवन संघर्ष करके शुरू किया लेकिन आज तक भी उनको इस गीत का उचित भुगतान नहीं मिल पाया। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया की शुरूआती दिनों उनको कहीं काम नहीं मिला। आखिर में उनको फिल्म अंकुश में गीत लिखने को मिले। खूब मेहनत करके रोज दस से पंद्रह गीत लिखा करते थे, जिनको रिजेक्ट कर दिया जाता। उन्होंने आखिर में यह गीत लिखा जिसे अंकुश फिल्म में गाया गया था। लेकिन इस गीत का कभी भी पूर्ण भुगतान नहीं मिल पाया। इस गीत के पारिश्रमिक के बारे में श्री अभिलाष ने बताया की फिल्म के निर्मातों के मध्य किसी बात को लेकर विवाद हो जाने के कारण उनको इसका भुगतान नहीं मिल पाया। 

इतनी शक्ति हमें देना दाता मीनिंग Itani Shakti Hame Dena Daata Meaning (Ankush 1986/ Writer Abhilaash)

इतनी शक्ति हमें देना दाता, मनका विश्वास कमजोर हो ना : हे ईश्वर हमें इतनी शक्ति दो जिससे मन का विशवास कमजोर ना हो जाए।
Itani Shakti Hame Dena Daata, Man Ka Vishwash Kamjor Ho Na : O God, give us so much power that the faith of the mind does not become weak.
हम चलें नेक रस्ते पे हमसे भूलकर भी कोई भूल हो ना : हम भलाई की राह पर आगे बढ़ें, भूलकर भी, अनजाने में भी हमसे कोई भूल ना होने पाए। 
Hum Chale Nek Raste Par Hamse Bhulkar Bhi Koi Bhool Na Ho: Let us move forward on the path of goodness, Let us not make any mistake, even inadvertently, we should not be able to make any mistake.
दूर अज्ञान के हो अँधेरे तू हमें ज्ञान की रौशनी दे : हे ईश्वर आपकी कृपा से हमारे हृदय में व्याप्त अज्ञान के अँधेरे दूर हों। आप हमें ज्ञान का प्रकाश दें। 
Door Agyaan Ke Ho Andhere Tu Hame Gyan Ki Roushani De : O God, by your grace, let the darkness of ignorance prevail in our heart be overcome. You give us the light of knowledge. You take us towards knowledge. Fill the light of knowledge in the heart
हर बुराई से बचके रहें हम, जीतनी भी दे भली ज़िन्दगी दे : हे ईश्वर हमें ऐसी शक्ति दे जिसके कारण हम हरेक बुराई से बच सकें। आप जितना भी जीवन दें, वह ऐसा दें जो भलाई के कार्यों के लिए हो। 
Har Buraai Se Bach Kar Rahe Hum Jitani bhi De Bhali Jindagi De: O God, give us such power,  which we can be saved from every evil doings. Whatever life you give, give that which is for good works. O God, give us such a boon that we can do good works.
बैर हो ना किसी का किसी से, भावना मन में बदले की हो ना : हे ईश्वर, हमारे हृदय में किसी के लिए बैरभाव (कपट) ना हों। हमारे हृदय में किसी से बदला लेने का भाव भी नहीं आने पाए। 
Bair Ho Na Kisi Ka Kisi Se Bhavana Man Me Badale Ki Ho Na : O God, there should be no hatred for anyone in our heart. We could not even get the feeling of revenge from anyone in our heart.
हम ना सोचें हमें क्या मिला है, हम ये सोचें किया क्या  है अर्पण : हे ईश्वर आप हमें ऐसी सद्बुद्धि दें की हम यह कभी नहीं सोचे की हमें क्या मिला है। हम सदा ही यह सोचे की हमने दूसरे लोगों को क्या दिया है। 
Hum Na Soche Hame Kya Mila Hai Hum Ye Soche Kiya Kya Hai Arpan: O God, please give us such wisdom that we should never think of what we have received. We always think about what we have given to other people. We should always think that we have to donate, we don't have to collect
फूल खुशियों के बांटें सभी को, सबका जीवन ही बन जाए मधुबन : हे ईश्वर हमें ऐसी शक्ति दो जिससे हम सभी लोगों को खुशियों के फूल बाँट पाएं। हम ऐसा करें जिससे सभी का जीवन एक उद्यान की भांति बन जाए। 
Phool Khushiyon Ke Bante Sabhi Ko Sabka Jivan Ban Jaaye Madhuvan : O God, give us such power with which we can share the flowers of happiness to all people. We do this so that everyone's life becomes like a garden with full happiness.
अपनी करुणा का जल तू बहा के, करदे पावन हर एक मन का कोना : हे ईश्वर आप हम पर अपनी करुणा और दया का जल बहाओ। हमारे हृदय के हरेक कोने को पवित्र बना दो।
Apni Karuna Ka Jal Tu Baha De Karde Pawan Ha Ek Man Ka Kona : O God, Give your mercy upon us. Make every corner of our heart pure.
हर तरफ़ ज़ुल्म है बेबसी है, सहमा सहमा सा हर आदमी है : हर तरफ़ जुल्म और बेबसी है। सहमा सहमा सा हर आदमी दिखाई देता है।

इतनी शक्ति हमें देना दाता लिरिक्स मीनिंग Itani Shakti Hame Dena Daata Lyrics Meaning

Itani Shakti Hamen Dena Daata,
Man Ka Vishvaas Kamajor Ho Na,
Ham Chalen Nek Raste Pe Hamase,
Bhulakar Bhi Koi Bhul Ho Na,
Itani Shakti Hamen Dena Daata,
 Man Ka Vishvaas Kamajor Ho Na.

Dur Agyaan Ke Ho Andhere
Tu Hamen Gyaan Ki Raushani De,
Har Burai Se Bachake Rahen Ham,
Jitani Bhi De Bhali Zindagi De,
Bair Ho Na Kisi Ka Kisi Se,
Bhaavana Man Mein Badale Ki Ho Na,
Ham Chalen Nek Raste Pe Hamase,
Bhulakar Bhi Koi Bhul Ho Na,
Itani Shakti Hame Dena Daata,
Man Ka Vishvaas Kamajor Ho Na.

Ham Na Sochen Hamen Kya Mila Hai,
Ham Ye Sochen Kiya Kya Hai Arpan,
Phul Khushiyon Ke Baanten Sabhi Ko,
Sabaka Jivan Hi Ban Jae Madhuban,
Apani Karuna Ka Jal Tu Baha Ke,
Karade Paavan Har Ek Man Ka Kona,
Ham Chalen Nek Raste Pe Hamase,
Bhulakar Bhi Koi Bhul Ho Na,
Itani Shakti Hamen Dena Daata,
Man Ka Vishvaas Kamajor Ho Na.

Har Taraf Zulm Hai Bebasi Hai,
Sahama Sahama Sa Har Aadami Hai,
Paap Ka Bojh Badhata Hi Jae,
Jaane Kaise Ye Dharati Thami Hain,
Bojh Mamata Ka Tu Ye Utha Le,
Teri Rachana Ka Ye Ant Ho Na,
Ham Chalen Nek Raste Pe Hamase,
Bhulakar Bhi Koi Bhul Ho Na,
Itani Shakti Hamen Dena Daata,
Man Ka Vishvaas Kamajor Ho Na.
 
गीतकार अभिलाष के बारे में : गीतकार अभिलाष के बारे में : गीतकार अभिलाष ने जो गीत लिखा वह आज हर विद्यालय की प्रार्थना का हिस्सा है। अभिलाष १२ वर्ष की आयु से ही कवितायेँ लिखने लगे थे जो उनके साहित्य में रुझान को प्रदर्शित करता है। इनका वास्तविक नाम ओमप्रकाश था। अभिलाष जी ने फिल्म रफ़्तार  Raftaar (1975) और आवारा लड़की Awara Ladki (1975) के लिए शुरआती दौर में गीत लिखे। इन्होने सावन को आने दो फिल्म Sawan Ko Aane Do (1979) के लिए भी काम किया। इनका सबसे ज्यादा प्रशिद्ध गीत 'इतनी शक्ति हमें    देना दाता" है जिसे आठ भाषाओं में रूपांतरित करके विद्यालयों में सुबह की प्रार्थना के रूप में आज भी गाया जाता है।
अभिलाष के लिखे अन्य गीत -
  • चांद जैसे मुखड़े (Movie/Album: सावन को आने दो 1979)
  • आज की रात न जा -गैर फ़िल्मी।
  • सांझ भई घर आजा -एल्बम।
  • सावन को आने दो
  • तेरे बिन सूना मेरे मन का मंदिर
  • संसार है इक नदिया
  • तुम्हारी याद के सागर में
  • वो जो खत मुहब्बत में
  • सांझ भई घर आजा (लता), 
  • आज की रात न जा (लता), 
  • वो जो खत मुहब्बत में' (ऊषा)
  • तुम्हारी याद के सागर में (ऊषा)
  • संसार है एक नदिया' (मुकेश)
  • तेरे बिन सूना मेरे मन का मंदिर (येसुदास) 

गीतकार अभिलाष के बारे में कुछ रोचक तथ्य

  • गीतकार अभिलाष साहिर लुधियानवी को अपना प्रेरणा स्त्रोत और गुरु मानते थे।
  • अभिलाष का जन्म 13 मार्च 1946 को दिल्ली में हुआ
  • अभिलाष जी का वास्तविक नाम ओमप्रकाश था।
  • अभिलाष को सुर आराधना अवॉर्ड, मातो श्री अवॉर्ड, सिने गोवर्स अवॉर्ड, फिल्म गोवर्स अवॉर्ड, अभिनव शब्द शिल्पी अवॉर्ड, विक्रम उत्सव सम्मान, हिंदी सेवा सम्मान आदि से सम्मानित किया गया है।

1 टिप्पणी

  1. Nice