तू जप ले राधा राधा भजन

तू जप ले राधा राधा भजन

 
Tu Jap Le Raadha Radha Bhajan

तू जप ले राधा राधा,
तू जप ले राधा राधा।
वृन्दावन के कण कण में,
यहाँ बहती प्रेम की धारा,
कट जाये तेरी सारी बाधा,
तू जप ले राधा राधा,
तू जप ले राधा राधा।

शिव ब्रह्मा सनकादित गावे,
राधे राधे नाम,
राधे नाम पे रीझे प्यारे,
मन मोहन घनश्याम,
बिन राधा के दुनियाँ,
तो क्या श्याम सुन्दर भी आधा ,
कट जाये तेरी सारी बाधा,
तू जप ले राधा राधा,
तू जप ले राधा राधा।

श्याम सुन्दर संग जब जब,
राधा रानी मान बढ़ावे,
श्री चरणन में गिर के मोहन,
तब तब उनको मनावे,
ऋषि मुनि भी समझ ना पाएं,
ऐसा प्रेम का धागा,
कट जाये तेरी सारी बाधा,
तू जप ले राधा राधा,
तू जप ले राधा राधा।

बिन राधे के मुरली ना बाजे,
रास न करते बिहारी,
राधा रमण की दिल की धड़कन,
श्री जी श्यामा प्यारी,
हम भी तेरी शरण में आए,
हर लो भव की बाधा,
कट जाये तेरी सारी बाधा,
तू जप ले राधा राधा,
तू जप ले राधा राधा। 
 

राधा रानी का बहुत ही मधुर भजन - तू जप ले राधा राधा - KRISHNA PRIYA JI MAHARAJ -TU JAP LE RADHA RADHA

Tu Jap Le Raadha Raadha,
Tu Jap Le Raadha Raadha.
Vrndaavan Ke Kan Kan Mein,
Yahaan Bahati Prem Ki Dhaara,
Kat Jaaye Teri Saari Baadha,
Tu Jap Le Raadha Raadha,
Tu Jap Le Raadha Raadha.
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post