भली करी गुरु दाता भजन लिरिक्स Bhali Kari Guru Daata Lyrics

भली करी गुरु दाता भजन लिरिक्स Bhali Kari Guru Daata Lyrics Rajasthani Gurudev Bhajan by Moinudden Manchala

गुरु की महिमा का वर्णन करता हुआ यह राजस्थानी भजन है जिसे स्वर दिया है मोइनुद्दीन मनचला जी ने। इस भजन में गुरु देव की कृपा का वर्णन है की भली करी, अच्छा किया गुरुदेव ने जिन्होंने हमें ज्ञान दिया नहीं तो हम इस मानव जीवन को माया के भ्रम में ही व्यतीत कर देते और पुनः चौरासी लाख योनियों के जनम मरण में ही पड़े रहते। गुरु ने अपने ज्ञान से हमें इससे उबार लिया है। जीव कर्मों के फल में ही उलझ कर रह जाता लेकिन गुरु ने ही हमें अपने दोनों हाथों से दुर्गति से बचा लिया है।
जीव पावों के होते हुए भी (पगा थका) अपंग जैसा होता है, वह स्वंय नहीं जानता की क्या उचित है। सतगुरु ने हमारे हेला/आवाज को सुना और हमें बचा लिया। हमारा तो गुरु से वचनों का नाता है, मैं ऐसे लाखों उपकारों की बातों को नहीं भूल सकता है। हमारे आँखों तले अँधेरा है और हमारा हाल भुण्डा है/खराब है। सतगुरु ने हमें अपना हाल बताया है।
भली करी गुरु दाता,
जीव राखीयो, चौरासी में जाता,
भूलूँ नहीं लाखों बाता,
म्हारे गुरु वचनो रा नाता।


करम गळी में आयो,
कर्मा सूं काठो कळायो,
गुरु बचा लियो दोन्यू हाथां,
म्हारे गुरु वचनो रा नाता।
भूलूँ नहीं लाखों बाता,
म्हारे गुरु वचनो रा नाता।

पगों थको पौंगलीयो,
म्हारो सतगुरु हेलो सम्भलीयो,
म्हे तो अधबल में रह जाता,
म्हारे गुरु वचनो रा नाता,
भूलूँ नहीं लाखों बाता,
म्हारे गुरु वचनो रा नाता।
पांवों के होते हुए भी मैं तो अपंग (पौंगलीयो- यह शब्द पिंगल से बना है जिसका अर्थ अपंग होता है। उ ० पिंगलवाड़ा ) था गुरु ने ही मेरी पुकार सुन कर मेरी मदद की वरना हम तो इसी वन में रह जाते, गंतव्य तक नहीं पंहुच पाते। 

आंख्या थका अंधारो,
गुरु भूंडो हाल हमारो,
आंख्या थका अंधारो,
गुरु भूंडो हाल हमारो,
सतसंग रा खेल बताया,
म्हारे गुरु वचनो रा नाता,
भूलूँ नहीं लाखों बाता,
म्हारे गुरु वचनो रा नाता।
आँखों के होते हुए भी हमारे अँधेरा ही था। गुरुदेव हमारा हाल भुण्डा/बुरा, बेहाल था। हमें इस जगत की सच्चाई, खेल गुरु ने ही बताई है। 

मोह माया री लगी है भारी,
जिनमे बह गया कई बारी,
गुरु बचा लियो बह जाता,
म्हारे गुरु वचनो रा नाता,
भूलूँ नहीं लाखों बाता,
म्हारे गुरु वचनो रा नाता।
हमारा मस्तक गुरु के चरणों में की उन्होंने सैन /इशारा करके हमें भेद की बात बताई। हमने सत्य सिमरण करके सुध पाई है। मैं ऐसी लाखों बातों को भूल नहीं सकता हूँ।
सतगुरु सैण बताई,
सत सिमरत राम सुधि पाई,
गुरु शरणों में म्हारा माथा,
म्हारे गुरु वचनो रा नाता,
भूलूँ नहीं लाखों बाता,
म्हारे गुरु वचनो रा नाता।
भली करी गुरु दाता,
जीव राखीयो, चौरासी में जाता,
भूलूँ नहीं लाखों बाता,
म्हारे गुरु वचनो रा नाता।

Moinuddin Manchala - भली करे गुरु दाता | Ram Mere Ghar Aana | राजस्थान का बोहत ही सूंदर गीत

Bhali Kari Guru Daata,
Jiv Raakhiyo, Chauraasi Mein Jaata,
Bhulun Nahin Laakhon Baata,
Mhaare Guru Vachano Ra Naata.

Karam Gali Mein Aayo,
Karma Sun Kaatho Kalaayo,
Guru Bacha Liyo Donyu Haathaan,
Mhaare Guru Vachano Ra Naata.
Bhulun Nahin Laakhon Baata,
Mhaare Guru Vachano Ra Naata.

Pagon Talo Paungaliyo,
Mhaaro Sataguru Helo Sambhaliyo,
Mhe To Adhabal Mein Rah Jaata,
Mhaare Guru Vachano Ra Naata,
Bhulun Nahin Laakhon Baata,
Mhaare Guru Vachano Ra Naata.

Aankhya Chhai Andhaaro,
Guru Bhundo Haal Hamaaro,
Aankhya Chhai Andhaaro,
Guru Bhundo Haal Hamaaro,
Satasang Ra Khel Bataaya,
Mhaare Guru Vachano Ra Naata,
Bhulun Nahin Laakhon Baata,
Mhaare Guru Vachano Ra Naata.

Moh Maaya Ri Lagi Hai Bhaari,
Jin Muo Gaya Kai Baari,
Guru Bacha Liyo Bah Jaata,
Mhaare Guru Vachano Ra Naata,
Bhulun Nahin Laakhon Baata,
Mhaare Guru Vachano Ra Naata.

Sataguru Sain Batai,
Sat Simarat Raam Sudhi Pai,
Guru Sharanon Mein Raata Maata,
Mhaare Guru Vachano Ra Naata,
Bhulun Nahin Laakhon Baata,
Mhaare Guru Vachano Ra Naata.
Bhali Kari Guru Daata,
Jiv Raakhiyo, Chauraasi Mein Jaata,
Bhulun Nahin Laakhon Baata,
Mhaare Guru Vachano Ra Naata.
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url