श्री प्रकाश माली के स्वर में इस चेतावनी भजन का सन्देश है की यह जीवन अत्यंत ही अल्प समय के लिए प्राप्त हुआ है। यह सदा के लिए नहीं है। इस थोड़े से जीवन की खातिर तुम क्यों माया को जोड़ने में लगे रहते हो। मेरे हृदय में स्थापित ब्रह्म का अंश जानता है की मेरी काया अमर है। काया से आशय हृदय से है। धन और यौवन बादल की छाया हैं, जो स्थाई नहीं होती हैं।
अंदर अथाह शक्ति और सामर्थ्य है लेकिन उसे हमने माया से जकड रखा है, याद रखो की अंत समय में तुम्हारा कोई साथी नहीं है। सोने के समान महल बनाया, उसे सजाया और काया में वह राज करता है।
एक रोज यह महल धंस जाता है, टूट जाता है और इस काय रूपी नगरी का राजा रुदन करता है। जल से इसकी दीवारें बनी हैं और हवा से छत, एक रोज हंस, जीवात्मा उड़ जाती है और पीछे माटी ही शेष बचती है। ऐसे ही इस शरीर को एक कुआँ बताकर सन्देश है की पांच तरह की इन्द्रियां पनिहारी के रूप में इससे पानी भरति हैं, वे अलग अलग रूप में अपना स्वार्थ सिद्ध करती हैं। एक रोज यह जल सूख जाना है और क्यारी/पोषित भी शुष्क हो जाती हैं इससे पाँचों इन्द्रियां रुदन करती रह जाती हैं। भक्ति तो सीताफल के वृक्ष की भाँती होता है जिसकी छांया भी प्रिय होती है। रूपा दे (भक्त) हरी के यश का गुणगान करती हैं।
PRAKASH MALI BHAJAN || मायलो जाने रे अमर थारी काया | प्रकाश माली भजन
Jal Kee To Bheet, Pavan Kee Taatee Jee, Ud Gaya Hans, Padee Rahagee Maatee, Maanyalo Jaane Rai, Amar Mhaareen Kaaya Jee, Lobheedo Jaane Rai, Sundar Mhaareen Kaaya Jee.
Ek Kua Hai Ne Paanch Panihaaree Jee, Paaneedo Re Bhare Ve To Nyaaree Nyaaree, Maanyalo Jaane Rai, Amar Mhaareen Kaaya Jee, Lobheedo Jaane Rai, Sundar Mhaareen Kaaya Jee.
Sookh Gaya Neer, Sookhan Laagee Kyaaree Jee, Bilakhee Phire Re, Ve To Paanchoo Panihaaree, Maanyalo Jaane Rai, Amar Mhaareen Kaaya Jee, Lobheedo Jaane Rai, Sundar Mhaareen Kaaya Jee.
Seetaaphal Roonkh, Sheetal Pyaaree Chhaaya Jee, Baee Re Roopa De, Haree Ra Jash Gaaya, Maanyalo Jaane Re, Amar Mhaaree Kaaya, Maanyalo Jaane Rai, Amar Mhaareen Kaaya Jee, Lobheedo Jaane Rai, Sundar Mhaareen Kaaya Jee.
Author - Saroj Jangir
इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें।