कुंकु पतरी : कुमकुम पत्र को ही राजस्थानी भाषा में कुकू पत्री कहा जाता है, जिसे किसी धार्मिक अनुष्ठान और शुभ कार्यों यथा शादी ब्याह आदि के लिए निमंत्रण पत्र के रूप में कार्य में लिया जाता है। निमंत्रण पत्र को ही कुकू पत्री कहा जाता है। कुकू से आशय कुमकुम (रोली-यह लाल रंग की होती है ). समस्त शुभ कार्यों और धार्मिक अनुष्ठान में रोली का उपयोग किया जाता है। विशेष है की सिन्दूर भी लाल रंग का होता है जिसे माँग में भरने के काम में लिया जाता है। सिन्दूर रोली से पृथक होता है।
कुमकुम क्या होती है : यह लाल रंग का चूर्ण जैसा प्रदार्थ होता है जिसे हल्दी, सुहागा, फिटकरी, निम्बू का रस और तिल के तेल से बनाया जाता है। फिटकरी के पाउडर को सुहागा और हल्दी पाउडर में मिक्स करके धुप दी जाती है। ऐसा करने से हल्दी का रंग लाल हो जाता है। अब इसमें तिल का तेल मिलाया जाता है जो अत्यंत ही अल्प मात्रा में होता है। कुमकुम को ही देसी भाषा में रोली कहा जाता है। कुमकुम को पूजा पाठ में चावल के साथ माथे पर लगाना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। सहित्य में भी इस शब्द का प्रयोग बहुतायत से मिलता है जैसे की प्रस्तुत भजन में साधक बाबा से अरदास करता है की हे कृष्ण आपके नाम अनंत है, हजारों नामों से आपको जाना जाता है। मैं कुकू पत्री कैसे लिखूं क्योंकि इस इन्वीटेशन कार्ड पर किसका नाम लिखा जाय !
साँवरिया थारा नाम हजार, कैसे लिखूं कुंकु पतरी, कुंकु पतरी, रे श्याम प्रेम पतरी, घनश्याम थारा नाम हज़ार, कैसे लिखूं कुंकु पतरी, सांवरिया थारा नाम हजार, कैसे लिखूं कुंकु पतरी।
कोई कहे यशोदा रो, कोई कहे देवकी रो,
कोई कहे नन्द जी रो लाल, कैसे लिखूं कुकू पतरी, सांवरिया थारा नाम हज़ार, कैसे लिखूँ कुकू पतरी। बनवारी थारा नाम हजार, कैसे लिखूँ कुकू पतरी।
कोई कहे गोकुल वारो, कोई कहे मथुरा वारो, कोई कहे द्वारिका रो नाथ कैसे लिखूं कुंकुं पतरी, सांवरिया थारा नाम हज़ार, कैसे लिखूं कुंकु पतरी,
कोई कहे राधा पति,
Krishna Bhajan Lyrics Hindi
कोई कहे रुकमणि पति, कोई कहे गोपियाँ रो श्याम, कैसे लिखूं कुंकुं पतरी, सांवरिया थारा नाम हज़ार कैसे लिखूं कुंकु पतरी,
कोई कहे माखन चोर, कोई कहे नंदकिशोर, नरसिंग तो करे पुकार कैसे लिखूं कुंकुं पतरी, सांवरिया थारा नाम हज़ार कैसे लिखूं कुंकु पतरी,
कोई कहे गैयाँ वालो, कोई कहे बंशी वालो,
कोई कहे मदन गोपाल कैसे लिखूं कुंकुं पतरी, सांवरिया थारा नाम हज़ार कैसे लिखूं कुंकु पतरी,
साँवरिया थारा नाम हजार, कैसे लिखूं कुंकु पतरी, कुंकु पतरी, रे श्याम प्रेम पतरी, घनश्याम थारा नाम हज़ार, कैसे लिखूं कुंकु पतरी, सांवरिया थारा नाम हजार, कैसे लिखूं कुंकु पतरी।
Sawariya Thara Naam Hajar | Sanskar Ke Bhajan Vol.6 | Dhananjay Bhatt
Kaise Likhun Kunku Patari, Kunku Patari, Re Shyaam Prem Patari, Ghanashyaam Thaara Naam Hazaar, Kaise Likhun Kunku Patari, Saanvariya Thaara Naam Hajaar, Kaise Likhun Kunku Patari.