बड़ा सोणा सोणा लागे मेरे श्याम

बड़ा सोणा सोणा लागे मेरे श्याम का मुखड़ा

चंदा से भी सुन्दर मेरे श्याम का मुखड़ा,
बड़ा सोणा सोणा लागे मेरे श्याम का मुखड़ा।

सबसे सुन्दर श्याम सलोने देखी तेरी सूरत है,
चंदा से भी प्यारी लागे बाबा तेरी मूरत है,
मन में बसता सांवरा मेरे दिल का है टुकड़ा,
बड़ा सोणा सोणा लागे मेरे श्याम का मुखड़ा।

मेरे श्याम धणी का मुखड़ा लाल गुलाबो जैसा है,
नजर ना लागे हम भक्तों की वो मुस्काता रहता है,
काला गाल पे टीका लागे सुन्दर है सोणा,
बड़ा सोणा सोणा लागे मेरे श्याम का मुखड़ा।
 
श्री श्याम सुंदर की छवि अनुपम है। उनके मुखड़े की सुंदरता चंद्रमा से भी अधिक मोहक हैं। उनके स्वरूप को देखकर मन हर्षित हो जाता है, और वे हमारे हृदय में बसे रहते हैं। श्याम का मुख लाल गुलाब के समान है, और उनकी मुस्कान सदा कृपा बरसाती रहती है। उनके गाल पर काले टीके की छवि और भी मनमोहक प्रतीत होती है। हमारी श्री श्याम प्रभु में अपार श्रद्धा, प्रेम और भक्ति है। हम अपने आराध्य के दिव्य सौंदर्य का आनंद लेते हैं। जय श्री श्याम।


Sona Laage Mere Shyam Ka Mukhda | सोणा लागे मेरे श्याम का मुखड़ा | Dakshita Aggarwal | Shyam Bhajan
Next Post Previous Post