प्यारे कृष्णा की जन्माष्टमी है भजन

प्यारे कृष्णा की जन्माष्टमी है भजन

जय जय यसोदा के लाल,
तेरी जय हो यशोदा के लाल,
जरा गोकुल में चलकर के देखो,
प्यारे कृष्णा की जन्माष्टमी है।

है लगी भीड़ यसोदा के अंगना,
झूलते हैं कन्हैया जी पलना,
सबको है नन्द जी का बुलावा,
प्यारे कृष्णा की जन्माष्टमी है,
जरा गोकुल में चलकर के देखो,
प्यारे कृष्णा की जन्माष्टमी है।
(जय जय यसोदा के लाल,
तेरी जय हो यशोदा के लाल)

कैसी अनुपम छवि मुखड़ा प्यारा,
है कन्हैया ज़माने से न्यारा,
हाँ कमल जैसी जैसी मुस्कान वाले,
प्यारे कृष्णा की जन्माष्टमी है,
जरा गोकुल में चलकर के देखो,
प्यारे कृष्णा की जन्माष्टमी है।
(जय जय यसोदा के लाल,
तेरी जय हो यशोदा के लाल)

माँ यशोदा जी झूला झुलावे,
नन्द बाबा अशर्फी लुटावे,
बन के जोगी है शंकर जी आए,
मेरे कृष्णा की जन्माष्टमी है,
जरा गोकुल में चलकर के देखो,
प्यारे कृष्णा की जन्माष्टमी है।
(जय जय यसोदा के लाल,
तेरी जय हो यशोदा के लाल)
भजन श्रेणी : कृष्ण भजन
भजन श्रेणी : कृष्ण जन्माष्टमी भजन (श्री कृष्ण जन्माष्टमी के सभी भजन देखें )



कृष्ण जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर जरूर सुने | प्यारे श्री कृष्ण की जन्माष्टमी | Tara Devi
 
Jay Jay Yasoda Ke Laal,
Teri Jay Ho Yashoda Ke Laal,
Jara Gokul Mein Chalakar Ke Dekho,
Pyaare Krshna Ki Janmaashtami Hai.

► Album - Pyare Krishna Ji Ki Janmashtami
► Song - Pyare Krishna Ji Ki Janmashtami
► Singer - Tara Devi
► Music - Kailash kumar Shrivastav
► Lyrics - Sukhdev Nishad
➤ Label - Vianet Media
➤ Sub Label - Saawariya
 
गोकुल में जब जन्माष्टमी आती है तो चारों तरफ खुशी का मेला सा लग जाता है। यशोदा के अंगना में भीड़ लगी रहती है। छोटे-से कन्हैया पलने में झूल रहे हैं, उनकी अनुपम छवि देखकर सबका मन मोह लेता है। कमल जैसी मुस्कान वाले श्याम सुंदर को देखते ही आंखें ठहर जाती हैं। माँ यशोदा झूला झुलाती हैं, नंद बाबा अशर्फियां लुटाते हैं। शंकर जी भी जोगी बनकर आ जाते हैं। सारा ब्रज उत्सव में डूबा रहता है। कन्हैया की जन्माष्टमी पर गोकुल की गलियां, घर-घर, सब कुछ प्यार और आनंद से भर जाता है। मन हल्का हो जाता है और दिल बार-बार यही कहता है कि यशोदा के लाल की जय हो। 


ऐसे ही अन्य भजन देखने के लिए कृपया होम पेज पर अवश्य विजिट करें।
Click Here To Visit Home Page
Next Post Previous Post