कलयुग में देव निराले बाबा ये खाटूवाले
कलयुग में देव निराले बाबा ये खाटूवाले
कलयुग में देव निराले, बाबा ये खाटूवाले।महिमा है इनकी अपरम्पार पूजे है सारा संसार,
प्रेमी ने जब भी पुकारा, लीले चढ़ काम सँवारा,
कहलाए जग में लखदातार पूजे है सारा संसार,
कलयुग में देव निराले, बाबा ये खाटूवाले।
ऐसा ये देव दयालु जग में है चर्चा भारी
अपने ही बने पराये साँची है इसकी यारी
ढूंढ लो चाहे ज़माना ऐसा ना लखदातारी
पांडव कुल के अवतारी शोभा है इनकी न्यारी
सेठों में मोठे साहूकार पूजे है सारा संसार,
कलयुग में देव निराले, बाबा ये खाटूवाले।
सुनवाई होती पल में जो भी आता है हार के
मिल जाती खुशियां साड़ी मौसम पाता बहार के
कट जाए विपदा सारी जो भी जाता निहार के
सूरत है भोली भाली अँखियाँ है कारी कारी
कहलाता है ये पालनहार पूजे है सारा संसार,
कलयुग में देव निराले, बाबा ये खाटूवाले।
माथे पर हीरा चमके बाघा केसरिया पहने
लीले का असवारी सांवरिया के क्या कहने
खुश होता हँसता देख के प्रेमी हैं इसके गहने
गौरव की झोली खाली झोली वो किस्मत वाली
भरते खुद श्याम धणी सरकार पूजे है सारा संसार
कलयुग में देव निराले, बाबा ये खाटूवाले।
Dev Nirale | Khatu Shyam Bhajan | कलयुग में देव निराले बाबा ये खाटूवाले | Adhishtha & Anushka
ऐसे ही अन्य भजन देखने के लिए कृपया होम पेज पर अवश्य विजिट करें।