कारज सिद्ध करो गणपति जी महाराज
हे गण नायक सिद्धि विनायक,
गौरी सुत गणराज,
विघ्न विनाशक मंगल कारक,
गणपति जी महाराज,
कारज सिद्ध गणपति जी,
कारज सिद्ध करो।
सब से पहले होती पूजा,
बुद्धि के हो भण्डार,
इसीलिए तो देवों के तुम हो सरताज
कारज सिद्ध करो,
कारज सिद्ध गणपति जी,
कारज सिद्ध करो।
रिद्धि सिद्धि के स्वामी तुम,
लम्बोदर शिव गणेश,
पार्वती हैं माता आप की,
पिता जी लागे महेश,
कारज सिद्ध करो,
कारज सिद्ध गणपति जी,
कारज सिद्ध करो।
हे जगवंदन गोरी नंदन,
सुन लो हमरी पुकार,
भक्त पड़ा है संकट में,
उठा लो प्रभु जी भार,
कारज सिद्ध करो,
कारज सिद्ध गणपति जी,
कारज सिद्ध करो।
सोहे तेरे शीश मुकट,
और कुल्हाठी हाथ
अनुशासन में ना रहे,
उसे बाँधी रसी ख़ास
कारज सिद्ध करो,
कारज सिद्ध गणपति जी,
कारज सिद्ध करो।
जो भी करे नित प्रेम से,
गणपति तेरा ध्यान
खुश हो जाते शीघ्र तुम जो,
मोदक दे परशाद
कारज सिद्ध करो,
कारज सिद्ध गणपति जी,
कारज सिद्ध करो।
Ganesh Bhajan Lyrics Hindi,Rashmi Yogini Ji Bhajan Lyrics