आई फागण की रुत आई भजन
आई फागण की रुत आई अब तो आजा श्याम कन्हाई
आई फागण की रुत आई,अब तो आजा श्याम कन्हाई,
तेरे मुखड़े पे मलके गुलाल कन्हैया,
कर देंगे कारे से लाल।
सुनो जी बात हमारी प्रेम की भर पिचकारी,
आज लाये गिरधारी ओ सांवरिया,
श्याम अब मत शर्माओ हमें भी रंग लगाओ,
गले मेरे लग जाओ ओ सांवरिया,
बच ना पाओगे नन्द लाला,
आये गोपी संग में ग्वाला,
तेरे मुखड़े पे मलके गुलाल कन्हैया,
कर देंगे कारे से लाल।
रेंज पीताम्बरा आला तेरी बैजंती माला,
मान जाओ गोपाला ओ आ जाओ,
मुकुट और कुण्डल छलिया,
रंगेंगे काली कमलिया,
छुपाओ ना ये मुरलिया ओ आ जाओ,
बरसे प्यार का रंग मन हरषे,
आज ना जाएं तेरे दर से,
तेरे मुखड़े पे मलके गुलाल कन्हैया,
कर देंगे कारे से लाल।
भाव की है ये होली बना भक्तों की टोली,
आये तेरे हमजोली कन्हैया,
रजनी तुमसे बस चाहे तेरे रंग में रंग जाएं,
होली हम साथ मनाएं कन्हैया,
कर दो स्नेह कृपा का तेरो,
तो रंग जाए दुनिया मेरी,
तेरे मुखड़े पे मलके गुलाल कन्हैया,
कर देंगे कारे से लाल।
फागुन का महीना आते ही चारों ओर खुशियों की बहार छा जाती है। हम सब मन में उल्लास लिए श्याम संग होली खेलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। गुलाल, अबीर और रंगों की थाल सजी है बस श्याम प्रिय के आने की देर है। श्याम के संग होली खेलने का आनंद ही अनोखा होता है यही वो समय है जब प्रेम और भक्ति के रंग एक हो जाते हैं। हृदय में बस एक ही आस है कब आएंगे श्याम और रंगों में भिगो देंगे हमें। जय श्री श्याम।
आई फागण की रुत आई अब तो आजा श्याम कन्हाई | Aai Fagan Ki Rut | Rajni Rajasthani | Fagun Shyam Bhajan
Song: Aai Fagan Ki Rut
Singer: Rajni Rajasthani
Music: Sahni Brothers
Lyricist: Amit Bansal "Sneh"