कुछ नहीं करुणानिधान चाहिए भजन
कुछ नहीं करुणानिधान चाहिए भजन
कुछ नहीं करुणानिधान चाहिए,एक तेरी दया दयावान चाहिए,
कुछ नहीं करुणानिधान चाहिए।
दुनियां सताए तो सताने दीजिए,
दिल भी दुखाए तो दुखाने दीजिए,
मेहरबा तू ही मेहरबान चाहिए,
एक तेरी दया दयावान चाहिये,
कुछ नहीं करुणानिधान चाहिये,
एक तेरी दया दयावान चाहिये।
धन की ना धुन कभी मन में समाए,
जिसके नशे में तेरा नाम भूल जाए,
ऐश का ना कोई भी सामान चाहिए,
एक तेरी दया दयावान चाहिये,
कुछ नहीं करुणानिधान चाहिये,
एक तेरी दया दयावान चाहिये।
ख़ाक भी रमाएंगे रमानी जो पड़े,
झोपड़ी में जिंदगी बितानी जो पड़े,
कोठी बंगला ना मकान चाहिए,
एक तेरी दया दयावान चाहिये,
कुछ नहीं करुणानिधान चाहिये,
एक तेरी दया दयावान चाहिये।
क्या कहे जो तेरा नाम ना जपे,
हो के मगन सुबह शाम ना जपे,
ऐसी ना बेमोल को जबान चाहिए,
एक तेरी दया दयावान चाहिये,
कुछ नहीं करुणानिधान चाहिये,
एक तेरी दया दयावान चाहिये।
कुछ नहीं करुणानिधान चाहिए,
एक तेरी दया दयावान चाहिए,
कुछ नहीं करुणानिधान चाहिए।
भजन श्रेणी : कृष्ण भजन (Krishna Bhajan)
Kuchh Nahin Karuna Nidhan [Full Song] Sri Krishna
Kuchh Nahin Karunaanidhaan Chaahie,
Ek Teri Daya Dayaavaan Chaahie,
Kuchh Nahin Karunaanidhaan Chaahie.
Ek Teri Daya Dayaavaan Chaahie,
Kuchh Nahin Karunaanidhaan Chaahie.