माँ प्यारी माँ माँ ओ माँ

माँ प्यारी माँ माँ ओ माँ

अनुभव कीजिये माता जी का यह प्यारा भजन "Maa Pyari Maa (माँ प्यारी माँ)", बाबुल सुप्रियो की मधुर आवाज में और जतिन-ललित के संगीत में | माता आप पर अपना आशीर्वाद हमेशा बरसाती रहें!
माँ प्यारी माँ,
माँ ओ माँ,
ओ माता ओ माता ये लाल तेरा बुलाता,
माँ मंदिरो से आजा, माँ भवनों से आजा,
क्यों तुझको रहम ना आता,

ओ माता ओ माता ये लाल तेरा बुलाता,
तू कहती है जैसे वो लिखता है वैसे
माँ सबके लेख विधाता
ओ माता ओ माता
आज मुश्किल पड़ी आजा माँ
ओ तू घडी दो घडी आजा माँ
ओ तू पावन रूप में या तो फिर
पीली सिंह पे चढ़ी आजा माँ

तेरे सिवा कोई बिगड़ी मेरी ना बनाता
ओ माता ओ माता ये लाल तेरा बुलाता
माँ मंदिरो से आजा, माँ भवनों से आजा
क्यों तुझको रहम ना आता
ओ माता ओ माता
और देरी ना कर दाती माँ
ओ कर दया की नज़र दाती माँ
ओ अब तो देखो इधर दाती माँ
मैं दुखी किस कदर दाती माँ

कमज़ोर बन्दों को तेरा जहां है सताता
ओ माता प्यारी माता
हर भक्त तुझे बुलाता,
तू कहती है जैसे वो लिखता है वैसे
माँ सबके लेख विधाता
जय जय माँ जय ओ माँ,
 

Maa Pyari Maa | माँ प्यारी माँ | Mata Bhajan | Babul Supriyo | Navratri Special Song

Next Post Previous Post