आई नवरात्रों की बहार मैया आओ भजन

आई नवरात्रों की बहार मैया आओ शेरसवार भजन

आई नवरात्रों की बहार,
मैया आओ शेरसवार,
तू मेरे घर आजा दातिए,
के दर्श दिखा जा दातिए।

बिंदी चूड़ी लाल मैं लाई,
लाल चुनरियाँ माँ को ओढ़ाई,
नाक में नथिनी, कान में बाली,
पैरों पे पायल पहनाई,
मैया कर सोलह शृंगार,
आ जाओ शेरसवार,
तू मेरे घर आजा दातिए,
के दर्श दिखा जा दातिए।

पान सुपारी ध्वजा नारियल,
मैया जी को भेट चढ़ाऊँ,
घिस घिस चंदन भरी कटोरी,
मैया जी को तिलक लगाऊँ,
मैया देगी पार उतार,
सब बोलो जय जयकार,
तू मेरे घर आजा दातिए,
के दर्श दिखा जा दातिए।

सच्चे मन से जो भी ध्यावे,
सबकी मैया बिगड़ी बनावे,
गाड़ी बंगला कोठी देवे,
गोदी में माँ लाल खिलावे,
तेरा सांवरी करे गुणगान,
राजू चरणों में मांगे वरदान,
तू मेरे घर आजा दातिए,
के दर्श दिखा जा दातिए।

आई नवरात्रों की बहार,
मैया आओ शेरसवार,
तू मेरे घर आजा दातिए,
के दर्श दिखा जा दातिए।
 

घर आ जाएगी माता ये भजन जो सुन लिया | Maiya Aao Sher Swar | Geet Sawari | New Mata Bhajan "Devi Geet

Aai Navaraatron Ki Bahaar,
Maiya Aao Sherasavaar,
Tu Mere Ghar Aaja Daatie,
Ke Darsh Dikha Ja Daatie.
■ Title ▹Navratri Ki Aayi Bahar
■ Artist ▹Pallavi
■ Singer ▹Sheela Kalson
■ Music ▹ Pardeep Panchal
■ Lyrics & Composer ▹ Traditional
■ Editing ▹ KV Sain
■ Cameraman ▹Gulshan Bawa
Next Post Previous Post