शेर पे सवार होके आजा शेरांवालिये

शेर पे सवार होके आजा शेरांवालिये

शेर पे सवार होके,
आजा शेरांवालिये
सोये हुए भाग्य जगा जा,
शेर पे सवार होके,
आजा शेरांवालिए,
शेरावालिए माँ जोतावालिये।

ज्योत माँ जगा के तेरी,
आस यह लगाई है,
जिनका ना कोई,
उनकी तुही माँ सहाई है,
रौशनी अंधेरो में दिखा जा,
शेरांवालिये,
शेर पे सवार होके,
आजा शेरांवालिए,
शेरावालिए माँ जोतावालिये।

रखियों माँ लाज इन,
अँखियों के तारों की
डूबने ना पाए नैया,
हम बेसहारो की,
नैया को किनारे पे लगा जा,
शेरांवालिये,
शेर पे सवार होके,
आजा शेरांवालिए,
शेरावालिए माँ लाटवालीऐ।

सच्चे दिल से ध्यानूं जी ने,
जब था बुलाया माँ,
कटा हुआ शीश तूने,
घोड़े का लगाया माँ,
भक्तों की आन को बचा जा,
शेरांवालिये,
शेर पे सवार होके,
आजा शेरांवालिए,
शेरावालिए माँ जोतावालिये।

शेर पे सवार होके,
आजा शेरांवालिये
सोये हुए भाग्य जगा जा,
शेर पे सवार होके,
आजा शेरांवालिए,
शेरावालिए माँ जोतावालिये।
 
भजन श्रेणी : माता रानी भजन (Read More : Mata Rani Bhajan)

शेर पे सवार होके आजा शेरांवालिये

Sher Pe Savaar Hoke,
Aaja Sheraanvaaliye
Soye Hue Bhaagy Jaga Ja,
Sher Pe Savaar Hoke,
Aaja Sheraanvaalie,
Sheraavaalie Maan Jotaavaaliye.


ऐसे ही अन्य भजन देखने के लिए कृपया होम पेज पर अवश्य विजिट करें।
Click Here To Visit Home Page
Next Post Previous Post