मोहे पागल बनाय गयो जी

मोहे पागल बनाय गयो जी

मोहे पागल बनाय गयो जी,
मेरो सुन्दर श्याम सलौनो,
नैनन में समाय गया जी,
मेरो सुन्दर श्याम सलौनो,
मोहे पागल बनाय गयो जी,
मेरो सुन्दर श्याम सलौनो।

वां की झांकी है मतवारी,
करती घायल मार कटारी,
मोरे मन में छा गयो री,
वा को मुख मखमल छौनो,
मोहे पागल बनाय गयो जी,
मेरो सुन्दर श्याम सलौनो।

सबरी सुध बुध छीनी मोरी,
कर गयो जिया की चोरी,
सब नींद उड़ाय गयो री,
सखी कर गयो जादू टोनों,
मोहे पागल बनाय गयो जी,
मेरो सुन्दर श्याम सलौनो।

तन मन धन सब उसपे वारयो,
अपना सब कुछ मैंने हार्यो,
वो लूट के ले गयो री,
मेरे मन को कोनों कोनों,
मोहे पागल बनाय गयो जी,
मेरो सुन्दर श्याम सलौनो।

मोहे पागल बनाय गयो जी,
मेरो सुन्दर श्याम सलौनो,
नैनन में समाय गया जी,
मेरो सुन्दर श्याम सलौनो,
मोहे पागल बनाय गयो जी,
मेरो सुन्दर श्याम सलौनो।

भजन श्रेणी : कृष्ण भजन (Krishna Bhajan)

मोहे पागल बनाए गयो जी || स्पेशल कृष्ण भजन || भक्ति भजन || कुमार रिषभ #साँवरिया

Mohe Paagal Banaay Gayo Ji,
Mero Sundar Shyaam Salauno,
Nainan Mein Samaay Gaya Ji,
Mero Sundar Shyaam Salauno,
Mohe Paagal Banaay Gayo Ji,
Mero Sundar Shyaam Salauno.
Next Post Previous Post