हाल-ए-दिल किसको सुनाए आपके होते हुए

हाल-ए-दिल किसको सुनाए आपके होते हुए


हाल-ए-दिल किसको सुनाए आपके होते हुए,
क्यों किसी के दर पर जाएं आपके होते हुए।

हाले दिल किसको सुनाए
अपना जीना अपना मरना बस तेरी चौखट पर है
अब कहां सर को झुकाए आपके होते हुए
हाल-ए-दिल किसको सुनाए आपके होते हुए,
क्यों किसी के दर पर जाएं आपके होते हुए।

मैं हूं दासी श्यामा जू की  बस यही पहचान है
अब कहां मोह गम सताए आपके होते हुए
हाल-ए-दिल किसको सुनाए आपके होते हुए,
क्यों किसी के दर पर जाएं आपके होते हुए।

मैं यह कैसे मान जाऊं लाडो के दरबार में
छीन ले कोई मेरी अदाएं आपके होते हुए
हाल-ए-दिल किसको सुनाए आपके होते हुए,
क्यों किसी के दर पर जाएं आपके होते हुए।

सारी दुनिया छोड़ कर तेरी शरण में आ गई
अब कहां सरकार जाएं आपके होते हुए
हाल-ए-दिल किसको सुनाए आपके होते हुए,
क्यों किसी के दर पर जाएं आपके होते हुए।


भजन श्रेणी : कृष्ण भजन (Krishna Bhajan)


।। हाल ए दिल किसको सुनाए आपके होते हुए ।। HAAL E DIL KISKO SUNAYE AAPKE HOTE HUYE।।ssbabhajan

Next Post Previous Post