खाटू वाला ओ लीले घोड़े वाला
कदम कदम पर रक्षा करता,
घर घर करे उजाला, उजाला,
खाटू वाला, खाटू वाला,
ओ लीले घोड़े वाला
मन मंदिर के वास करो,
तुम दूर करो अंधियारा,
पापों का मेरे नाश करो तुम,
बन कर के रखवारा, रखवारा,
खाटू वाला, खाटू वाला,
ओ लीले घोड़े वाला।
जब जब भीड़ पड़ी भक्तन पर,
उनकी बिपदा टाली,
सच्चे मन से जो भी पुकारे,
प्रगटे दीनदयाला, दयाला,
खाटू वाला, खाटू वाला,
ओ लीले घोड़े वाला
नेम नियम से जो कोई ध्यावे,
मन की मुरादे पावै,
बिछड़े साथी फिर से मिला कर,
घर घर प्रेम बढाया, बढ़ाया,
खाटू वाला, खाटू वाला,
ओ लीले घोड़े वाला।
भीम सेन के पौत्र लाडले,
अहीलवती के लाला,
पांडव कुल सरदार श्याम जी,
जपूँ तिहारी माला, हो माला,
खाटू वाला, खाटू वाला,
ओ लीले घोड़े वाला।
कदम कदम पर रक्षा करता,
घर घर करे उजाला, उजाला,
खाटू वाला, खाटू वाला,
ओ लीले घोड़े वाला भजन श्रेणी : खाटू श्याम जी भजन (Khatu Shyam Ji Bhajan)
Singer : Sanjay Ji Mittal
श्याम जगत में सबसे ज्यादा सुनने वाला भजन...@Sanjay Mittal Official
Kadam Kadam Par Raksha Karata,
Ghar Ghar Kare Ujaala, Ujaala,
Khaatu Vaala, Khaatu Vaala,
O Lile Ghode Vaala
ऐसे ही अन्य भजन देखने के लिए कृपया होम पेज पर अवश्य विजिट करें।