जय गोविंदा जय गोपाला भजन

जय गोविंदा जय गोपाला भजन

जय गोविंदा, जय गोपाला,
हरे कृष्णा, होली की धुन है गोकुल-बरसाना।।
होली खेलने देखो आया कृष्णा,
जय गोविंदा, जय गोविंदा, गोपाला।।

राधा जी सखियों संग आती हैं,
कान्हा पे रंग बरसाती हैं।।
झूम-झूम, नाच-नाच, संग में,
राधे-कान्हा संग धूम मचाती हैं।।
लेके गुलाल देखो आया कृष्णा,
होली खेलने देखो आया कृष्णा,
जय गोविंदा, जय गोविंदा, गोपाला।।

ग्वाल-बालों को साथ लेके,
कान्हा होली के मतवाले बने।।
होली के बहाने इक-दूजे से मिलते,
कान्हा, राधा को गुलाल मलते।।
सब को दीवाना बनाया कृष्णा,
होली खेलने देखो आया कृष्णा,
जय गोविंदा, जय गोविंदा, गोपाला।।


जय गोविंदा Jai Govinda I AABIR MUKHERJEE, UPAMA ROYSARMA I Krishna Bhajan I Full Audio Song
Next Post Previous Post