ओ शेरावाली माँ क्या खेल रचाया है भजन

ओ शेरावाली माँ क्या खेल रचाया है भजन

ओ शेरावाली माँ,
क्या खेल रचाया है,
तू प्यार का सागर है,
तू मन का किनारा है,
ओ शेरावाली माँ,
क्या खेल रचाया है।

देखी है तेरी दुनियां,
क्या रचना रचाई है,
दिन रात के चक्कर में,
कुछ समझ ना आई है,
हर पल जो बीत रहा,
माँ तेरा इशारा है,
ओ शेरावाली माँ,
क्या खेल रचाया है।

महलों में भी दुख देखे,
और सडकों पे खुशहाली,
कोई राजा है क़िस्मत का,
कोई किस्मत से खाली,
सब तेरी लीला है,
सब तेरा फसाना है,
ओ शेरावाली माँ,
क्या खेल रचाया है।

कोई फूलों पे सो ना सके,
कोई काँटों में हँसता है,
कहीं मौत हुई सस्ती,
कही जीवन महँगा है,
कोई खुशियों में डूबा है,
कोई गम का मारा है,
ओ शेरावाली माँ,
क्या खेल रचाया है।

कोई जन्म से पहले मरे,
कोई मर के भी जीता है,
कोई घाव लगाता है,
कोई जख्मों को सीता है,
ये कैसी हक़ीक़त है,
ये कैसा नज़ारा है,
ओ शेरावाली माँ,
क्या खेल रचाया है।

कोई दुख को सुख समझे,
कोई सुख में भी रोता है,
आशा और तृष्णा का,
कभी अंत ना होता है,
इस भूल भुलैया में,
पड़ा दास बेचारा है,
ओ शेरावाली माँ,
क्या खेल रचाया है।

ओ शेरावाली माँ,
क्या खेल रचाया है,
तू प्यार का सागर है,
तू मन का किनारा है,
ओ शेरावाली माँ,
क्या खेल रचाया है।

भजन श्रेणी : माता रानी भजन (Mata Rani Bhajan)


ज़िंदगी जीने का नज़रिया बदल देगा ये भजन /Bhajan of Mata Rani/Mata Rani Bhajan Song/Mata Ji Ke Bhajan
O Sheraavaali Maan,
Kya Khel Rachaaya Hai,
Tu Pyaar Ka Saagar Hai,
Tu Man Ka Kinaara Hai,
O Sheraavaali Maan,
Kya Khel Rachaaya Hai.

Mata Rani Bhajan: O Sherawali Maa Kay Khel Rachaya Hai 
Singer: Aman-Shivam
Lyricist: Uknown or Traditional
Music: Devashish Sarkar
Presented By: Saurabh Madhukar
Music Label: Sur Saurabh Industries
 

Next Post Previous Post