साई का कहना है सबका मालिक एक है भजन

साई का कहना है सबका मालिक एक है

मुखड़ा:
साईं का कहना है सबका मालिक एक है,
पाएगा वो उसको जिसकी नीयत नेक है।
हरी रूप में साईं को जानो रे,
साईं का कहना तुम सब मानो रे।

(1)
साईं राम, साईं राम,
साईं राम, साईं राम,
साईं राम, साईं राम,
साईं राम...

(अंतरा 1):
साईं का कहना है किसी भूखे-प्यासे को,
तुम भोजन करवा दो, वही पूजा है।
साईं का कहना है यदि बेसहारों को,
गर तुम सहारा दो, वही पूजा है।

ये दुनिया कायम है जब तक भक्ति शेष है,
हरी रूप में साईं को जानो रे,
साईं का कहना तुम सब मानो रे।

(2)
साईं राम, साईं राम,
साईं राम, साईं राम,
साईं राम, साईं राम,
साईं राम...

(अंतरा 2):
साईं का कहना है ये सब धर्मों वाले,
गर मिल के रहें सारे, वही पूजा है।
साईं का कहना है ना कोई छोटा-बड़ा,
तुम सबसे प्यार करो, वही पूजा है।

क़ुदरत के सब बंदे हैं, नूर सबमें एक है,
हरी रूप में साईं को जानो रे,
साईं का कहना तुम सब मानो रे।

(समापन):
साईं का कहना है सबका मालिक एक है,
पाएगा वो उसको जिसकी नीयत नेक है।
हरी रूप में साईं को जानो रे,
साईं का कहना तुम सब मानो रे।
साईं का कहना है सबका मालिक एक है...


साई का कहना है सबका मालिक एक है | Sai Ka Kehna Hai | Sapna Mukherjee | Sai Baba Bhajan | Bhakti Song

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


साईं बाबा का संदेश वह पवित्र प्रकाश है, जो मानवता को एकता और प्रेम का मार्ग दिखाता है। उनका कहना है कि सबका मालिक एक है, और जिसकी नियत नेक है, वही हरी रूप में साईं को पाता है। साईं सिखाते हैं कि भूखे-प्यासे को भोजन कराना, बेसहारों को सहारा देना, और सभी धर्मों के लोगों के साथ मिलकर प्रेम से रहना ही सच्ची पूजा है। न कोई छोटा है, न बड़ा, साईं की नजर में सब समान हैं, और कुदरत के हर बन्दे में वही एक नूर बस्ता है। यह उनकी कृपा और शिक्षाएं हैं, जो भक्तों को साईं राम के नाम में डुबो देती हैं और जीवन को भक्ति व प्रेम से जोड़ती हैं।

साईं का यह संदेश भक्तों के हृदय को निर्मल करता है। “साईं राम” का जाप हर भक्त के मन को शांति देता है, और उनकी शिक्षाओं पर चलकर भक्त सांसारिक भेदभाव से मुक्त हो जाता है। यह वह आध्यात्मिक बंधन है, जो भक्त को साईं के चरणों में बांधे रखता है, और उनकी कृपा से जीवन का हर पल प्रेम, एकता और मंगल से परिपूर्ण हो जाता है। साईं का दर वह पवित्र धाम है, जहां हर नेक नियत वाला भक्त उनके प्रेम और आशीर्वाद को पाता है।

Song Name: Sai Ka Kehna Hai
Singer: Sapna Mukherjee
Lyricist: Shyam Anuragi
Music Director: Kamlesh Mishra
Album: Satya Sai Vandana

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
मुख दुनिया मोड़ेगी श्यामा Mukh Duniya Modegi Shyama
सज धज कर बैठयो म्हारो सांवरियो Saj Dhaj Kar Baithyo
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post