प्रभु थाम लो अब ये हाथ मेरा आसान डगर भजन

प्रभु थाम लो अब ये हाथ मेरा आसान डगर भजन

मैंने हाथ बढ़ाया तेरी तरफ प्रभु, थाम लो अब ये हाथ मेरा,
आसान डगर हो जाएगी, जो मिल जाएगा साथ तेरा ॥

अंतरा ੧
कहने को यहाँ सब अपने, पर अपना कोई न आए नज़र,
मैं छोड़ के ये दुनियादारी, खाटू वाले आई तेरे दर ॥
इस झूठी दुनिया में केवल, एक तू ही तो है नाथ मेरा ॥
मैंने हाथ बढ़ाया...

अंतरा ੨
एक आस लगा कर आई हूँ, विश्वास मेरा ये जीतेगा,
मेरे जीवन की बगिया को, खुशियों से तू ही सींचेगा ॥
मेरे खाटू वाले श्याम धनी, तू ही तो है आराध्य मेरा ॥
मैंने हाथ बढ़ाया...

अंतरा ੩
होती जब भी तकलीफ कोई, तुझसे ही दिल की बात कहूँ,
कहता है कुंदन तुझ बिन बाबा, मैं खुद को अकेला समझूँ ॥
मेरा आखिर तू ही है बाबा, तू ही तो है प्रारंभ मेरा ॥
मैंने हाथ बढ़ाया...



प्रभु थाम लो अब ये हाथ मेरा - Sonal Shukla - Prabhu Tham Lo Ab Ye Hath Mera - Khatu Shyam Ji Bhajan

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
जिंदगी की राह में जब चारों तरफ अकेलापन घेर लेता है और अपने कहलाने वाले भी दूर-दूर नजर आते हैं, तब दिल खुद-ब-खुद एक तरफ हाथ बढ़ा देता है। खाटू वाले श्याम जी की तरफ। जैसे कोई छोटा बच्चा अपने बाबा का हाथ थाम ले, वैसे ही उनका साथ मिल जाए तो सारी डगर आसान हो जाती है। झूठी दुनिया की भाग-दौड़ छोड़कर उनके दर पर आकर मन को सुकून मिलता है।

एक आस लेकर जब कोई उनके पास पहुंचता है, तो विश्वास धीरे-धीरे मजबूत होने लगता है। जीवन की बगिया सूखी पड़ी थी, पर उनकी कृपा से खुशियों का पानी उसमें बहने लगता है। तकलीफ के पल में बस दिल की बात उन्हें बता दो, वे सुन लेते हैं। फिर अकेलापन भाग जाता है। वे ही शुरुआत हैं और वे ही अंत हैं।
 
► Album - Prabhu Tham Lo Ab Ye Hath Mera
► Song - Prabhu Tham Lo Ab Ye Hath Mera
► Singer - Sonal Shukla
► Music - Arjun Tandan
► Lyrics - Kundan Akela
➤ Label - Vianet Media
➤ Sub Label - Saawariya
 
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्सआध्यात्मिक भजनगुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post