बरसाने में बंगला देखा बंगला राधे रानी का

बरसाने में बंगला देखा बंगला राधे रानी का

बरसाने में बंगला देखा,
बंगला राधे रानी का,
कितना पावन प्रेम बरसता,
कितना पावन प्रेम बरसता,
ठाकुर और ठाकुरानी का।।

उड़न खटोला बरसाने के,
बैठ बधाई गाई हो,
रह रह के वो छवि निहारी,
नैनों बीच समाए वो,
धन्य हुआ है जीवन सारा,
क्या रुतबा महारानी का,
बरसाने में बंगला देखा,
बंगला राधे रानी का,
कितना पावन प्रेम बरसता,
कितना पावन प्रेम बरसता,
ठाकुर और ठाकुरानी का।।

आंखें चार हुई तो टप टप,
असुअन धारा बह निकली,
प्रेम भाव का उठा हिलोरा,
रूठी किस्मत भी बदली,
छूकर जैसे मुझको निकला,
आंचल राधे रानी का,
बरसाने में बंगला देखा,
बंगला राधे रानी का,
कितना पावन प्रेम बरसता,
कितना पावन प्रेम बरसता,
ठाकुर और ठाकुरानी का।।

जन्म जन्म ‘लहरी’ किरपा ये,
कुंज किशोरी पाऊं मैं,
बिछा रहूं इन पद कमलों में,
चरणामृत रज पाऊं मैं,
तन मन हारा हाल कहूं क्या,
होश कहां गुण ग्यानी सा,
बरसाने में बंगला देखा,
बंगला राधे रानी का,
कितना पावन प्रेम बरसता,
कितना पावन प्रेम बरसता,
ठाकुर और ठाकुरानी का।।

बरसाने में बंगला देखा,
बंगला राधे रानी का,
कितना पावन प्रेम बरसता,
कितना पावन प्रेम बरसता,
ठाकुर और ठाकुरानी का।।


Barsane Me Bangla Dekha | Radha Rani Bhajan | Uma Lahari | बरसाने में बंगला देखा | Official Video

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 


यह भजन भी देखिये
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर गणेश भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post