मेरी होगी जरूर सुनवाई, माँ तेरे सच्चे दरबार में, बड़ी आशा से झौली फैलाई, माँ तेरे सच्चे दरबार में, माँ तेरे सच्चे दरबार में।
इस जग की माँ देखी अज़ब रीत है, मतलब का यहाँ हर कोई मीत है, आके आवाज़ मैंने लगाई, माँ तेरे सच्चे दरबार में, बड़ी आशा से झौली फैलाई, माँ तेरे सच्चे दरबार में, माँ तेरे सच्चे दरबार में।
तेरे दर पे माँ दुखड़े मिटे पल में, आसरा मिलता माता के आँचल में, मुझको उम्मीद दी है दिखाई, माँ तेरे सच्चे दरबार में, बड़ी आशा से झौली फैलाई, माँ तेरे सच्चे दरबार में, माँ तेरे सच्चे दरबार में।
कुछ भी मुझको नहीं अब है माँ कामना, जब पुकारूँ लख्खा का हाथ थामना, ज्योति आके सरल ने जगाई, माँ तेरे सच्चे दरबार में, बड़ी आशा से झौली फैलाई, माँ तेरे सच्चे दरबार में, माँ तेरे सच्चे दरबार में।
मेरी होगी जरूर सुनवायी, माँ तेरे सच्चे दरबार में, बड़ी आशा से झौली फ़ैलायी, माँ तेरे सच्चे दरबार में, माँ तेरे सच्चे दरबार में।
Meri Hogi Zaroor Sunwayi [Full Song] Jab Chali Singh Pe Chadhke
आपने भजन " Meri Hogi Zaroor Sunwayi [Full Song] Jab Chali Singh Pe Chadhke " के देखे ऐसे ही अन्य भजनों की देखने के लिए आप इस साईट पर विजिट जरुर करते रहें. इस भजन से सबंधित अन्य भजन निचे दिए गए हैं जो आपको अवश्य ही पसंद आयेगे, कृपया करके इन भजनों को भी देखें.