दिल से जो लोगे साईं नाम बन जाएंगे बिगड़े काम

दिल से जो लोगे साईं नाम बन जाएंगे बिगड़े काम

दिल से जो लोगे साईं नाम, बन जाएंगे बिगड़े काम,
बोलो साईं साईं राम, बोलो साईं राम।

साईं नाम की माला जप ले, अमृत है ये, अमृत चख ले,
बेचारों की आस है साईं, दीन दुखी के पास है साईं,
उन्हें पुकारो सुबहो शाम, बन जाएंगे बिगड़े काम।।

क्यों फिरते हो मारे मारे, आओ तो मेरे साईं के द्वारे,
जो मांगोगे वो पाओगे, देख लो आके शिर्डी धाम,
बन जाएंगे बिगड़े काम।।

साईं के दर पे आओ कैसे, दुखड़ा अपना सुनाओ कैसे,
साईं दया तुमपे कर देंगे, आशा की झोली भर देंगे,
मिलता है इस दर पे आराम, बन जाएंगे बिगड़े काम।।


हर कार्य में मिलेगी सफलता "Dil Se jo Loge Sai Naam (बन जायेगे बिगड़े काम) | Wasim Khan

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

About Bhajan -

Song - Dil Se Loge Sai Naam
Singer - Wasim Khan
 
साईं बाबा के नाम को दिल से लेने पर हर मुश्किल आसान होने का विश्वास प्रकट किया गया है। साईं नाम का जाप अमृत के समान बताया गया है, जिसे अपनाने से जीवन में शांति और समाधान मिलता है। साईं बाबा को बेचारों, दीन-दुखियों और जरूरतमंदों की आशा का केंद्र बताया गया है—सुबह-शाम उन्हें पुकारने से बिगड़े काम भी बन जाते हैं।

यह भजन भी देखिये
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post